[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 24 मई: जानिए अपना राशिफल

24 मई 2020 को 12 में से 9 राशियों के लिए दिन कई मामलों में बहुत खुशनुमा और सफलता भरा रह सकता है। कुछ लोगों को अपनी छवि बदलने या मजबूत बनाने का मौका मिल सकता है। कुछ लोगों के लिए दिन मस्ती और बातों में गुजर सकता है। वहीं, 3 राशियों के लिए दिन सामान्य ही रहने वाला है। मेष राशि वालों के लिए अपनी छवि को मजबूत बनाने का मौका मिलने के संकेत, वृष राशि वालों के लिए दोस्तों के साथ पुरानी यादें साझा करने का दिन, मिथुन राशि वालों के लिए करियर से जुड़ी योजनाओं पर काम करने का समय।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन आपकी छवि को सशक्त और स्पष्ट बनाने वाला हो सकता है। कुछ मामलों में आपके फैसलों को परिवार और प्रियजनों का समर्थन मिल सकता है। आपको दूसरों के साथ ही अपने लिए भी समय निकालना चाहिए। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। विदेश से रहने वाले मेहमानों के आने की आपकी पूरी संभावना होगी और लगातार पार्टी का मूड आपके घर के माहौल को खुशनुमा बनाए रखेगा।

2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday: आज का दिन आपके लिए कुछ पुराने दोस्तों के साथ गुजरने वाला हो सकता है। आप अपने अतीत की यादों में खोए रह सकते हैं। आज आप मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। अपने दोस्तों के साथ कोई छोटी या कम दूरी की यात्रा पर भी जाएं। आपको कुछ बातों में सावधानी रखनी पड़ सकती है। किसी भी मामले में अपने आप को पूरी तरह इन्वाल्व करने के पहले ठीक से विचार करें। बेवजह बातें आपकी इमेज को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। कुछ लोगों का समय परिवार और जीवनसाथी के साथ गुजरेगा। किसी मांगलिक, परिवारिक या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कुछ लोग अपने करियर से जुड़ी कोई नई योजना बनाने में व्यस्त रह सकते हैं। इससे आपको भविष्य की कुछ आशंकाओं पर जीत पाने में आसानी होगी। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी वाला हो सकता है। कुछ लोग आपके काम को चुनौती दे सकते हैं या उसमें कुछ बाधा खड़ी कर सकते हैं। आपको आज चुनौतियों के साथ सकारात्मक तरीके से पेश आना होगा। आप जितना ठंडे दिमाग से काम करेंगे, उतना ही आप सफलता के नजदीक जाएंगे। आज किसी की बातों का बुरा ना मानें, शब्दों की बजाय व्यक्ति की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।  आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा के मिलने का है। कुछ लोगों से आपको प्रेरणा मिल सकती है, इससे आप अपने काम को नए तरीके से आगे ले जाने पर विचार कर सकते हैं। आए हुए अवसर हाथ से निकल सकते हैं। व्यसाय में अच्छा दिन रहेगा। किन्तु सावधानी बरतनी पड़ेगी, आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। जिस टेंडर के लिए आप परेशान थे, वह आपको मिल सकता है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचने का है। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी की भी बातों पर भरोसा करने के पहले अपने स्तर पर थोड़ी रिसर्च अवश्य कर लें। अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए चिंता और कन्फ्यूजन से भरा रह सकता है। लोग आपको अपने हिसाब से काम करने में बाधा पैदा करेंगे। किसी मामले में आपको सलाह लेना भारी पड़ सकता है। आज अगर कोई आवश्यक काम हो तो उसे टालने की कोशिश करें। सितारों का साथ मिलने में दिक्कत आ सकती है, इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। हंसमुख मिजाज़ से सभी परेशानियां जल्द हल हो जाती हैं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए कुछ नई सफलताओं के लिए संकेत कर रहा है। आपको दिन में बिजनेस से जुड़े कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।  आपको लोगों के बीच खुद के महत्व को कम नहीं होने देना चाहिए। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है। आज आपको किसी भी तरह के दबाव और तनाव से दूर रहना होगा। ये आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए अपने परिश्रम से सफलता के रथ पर सवार होने का है। आपको आज किस्मत का भी पूरा साथ मिलने के योग हैं। कई मामलों में आप अचानक परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। आज आपको सभी से सहयोग मिल सकता है। आपको सम्मान और सत्कार भी मिलेगा। कुछ लोगों के लिए दिन थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है। संभव है कि किसी पर आवश्यकता से अधिक भरोसा करना आपको भारी भी पड़ सकता है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज आपके लिए दिन कुछ विशेष परिस्थितियों वाला हो सकता है। आपके लिए कुछ लोगों की सलाह लाभ देने वाली तो कुछ की सलाह नुकसान करने वाली हो सकती है। आपके लिए ये तय करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि आप किस की सलाह को मान कर आगे बढ़ें। आज आपको अपने तरीकों से ही सफलता की राह खोजनी होगी। अपनी आध्यात्मिक प्रगति के लिए कोई कदम उठाने के लिए अच्छा है। मेडिटेशन अवश्य करें, जिन मुश्किलों और सवालों के जवाब आप खोज रहे हैं, वे जल्द ही मिल जाएंगे।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  आज आपके लिए दिन काफी हलचल और व्यस्तता भरा हो सकता है। आपको किसी मामले में अपने वरिष्ठों से सलाह और मार्गदर्शन लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। भविष्य को लेकर चल रही आपकी कुछ चिंताओं का समाधान हो जाएगा।। जो काम कुछ समय से करना चाह रहे थे, वह करने में सफलता मिलेगी। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें।  निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रह सकती है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  आज का दिन आपके लिए थोड़ा निराश करने वाला हो सकता है। आपको किस्मत का साथ मिलने में संदेह रहेगा। अगर आप कुछ ऐसा काम करना चाह रहे हैं, जिसके परिणाम को लेकर आप संशय में हैं, तो ऐसे काम को आज टाल देना बेहतर रहेगा। आज आपको कुछ लोगों को सलाह देनी पड़ सकती है। कुछ मामलों में आपकी विशेष योग्यता का लोग सम्मान करेंगे। आज आपको जिम्मेदारियों से भागने की बजाय उन्हें पूरा करने पर जोर देना होगा।

Show More

Related Articles

Close