[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

पीआरवी एवं फैन्टम कर्मचारियों की सूझबूझ एवं त्वरित कार्यवाही से एक घायल व्यक्ति की बची जान

पीआरवी एवं फैन्टम कर्मचारियों की सूझबूझ एवं त्वरित कार्यवाही से एक घायल व्यक्ति की बची जान

दिनांक 03-06-20 की रात्रि समय करीब 22.46 बजे कॉलर अनिल द्वारा सूचना दी गयी कि एक बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है जो घायल अवस्था में डीएवी फ्लाईओवर पर पड़ा है। इस सूचना पर पीआरवी-2089 व थाना कोतवाली नगर की फैन्टम-8 तत्काल मौके पर पहुंची तो देखा कि बाइक सवार व्यक्ति घायल, बेहोश अवस्था में सड़क पर पड़ा था जिसको तत्काल पीआरवी-2089 व फैन्टम-8 कर्मचारियों द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए त्वरित कार्यवाही कर घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। पीआरवी-2089 व फैन्टम-8 कर्मचारियों द्वारा घायल व्यक्ति को समय से उपचार उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाने का सराहनीय कार्य किया गया। घायल व्यक्ति की पहचान आरिफ पुत्र अली हसन निवासी नगला खुशहाल थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई। उक्त पीआरवी व फैन्टम पर नियुक्त कर्मचारियों के इस उत्कृष्ट कार्य की घायल व्यक्ति के परिजनों व प्रत्यक्षदर्शी आमजन द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी। उक्त पीआरवी व फैन्टम कर्मचारियों के उत्साहवर्द्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पीआरवी-2089 है0का0 कुलवीर सिंह, म0का0 रिचा, म0का0 तनू चौधरी, हो0गा0 मुनेन्द्र,फैन्टम-8 का0 देवेन्द्र सिंह, हो0गा0 सुन्दर सिंह कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए 500-500(कुल-3000) रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

 

रिपोटर नितिन सोनी

Show More

Related Articles

Close