[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 9 जुलाई : जानिए अपना राशिफल

श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि सुबह 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी और प्रत्येक महीने के चतुर्थी तिथि को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाता है। भगवान गणेश सभी देवताओं में प्रथम पूज्य एवं विघ्न विनाशक है। भगवान गणेश को बुद्धि, समृधि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। गणेश जी की उपासना शीघ्र फलदायी मानी जाती है। देर रात 1 बजकर 15 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। साथ ही रात 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 13 तारीख की दोपहर पहले 11 बजकर 14 मिनट तक पंचक रहेंगे।

मेष राशि 

आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। आपको बस थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। दोस्त के साथ दोस्ती और मजबूत होगी। आप किसी नये काम को शुरू करने के लिये योजना बना सकते हैं। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। संतान की ओर से आपको सुख मिलता रहेगा।

वृष राशि
आपका दिन फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलता पूर्वक निभायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। लवमेटस के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि

आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके काम बनते-बनते रूक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। घर में नन्हें मेहमान के आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

कर्क राशि 
आपका दिन अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों को संभाल कर रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। महिलायें घर के कामों में बिजी रहेंगी। बच्चे अपने स्कूल-कॉलेज का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको आस-पास हर चीज पर गौर रखने की जरूरत है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है।

सिंह राशि 
आपका दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस के काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको घर के किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ फोन पर अपनी कुछ पुरानी यादें शेयर करेंगें। कारोबार में किया हुआ पुराना निवेश आपको फायदा दिला सकता है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार को बढ़ने के लिए कुछ नया प्लान तैयार करेंगे।

कन्या राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप घर में बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है,आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। ऑफिस के अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, आपको नये प्रॉजेक्ट भी मिल सकते है। आपका स्वास्थ बहुत अच्छा रहेगा।

तुला राशि

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम को परिवार के साथ समय बिताने से सब ठीक हो जायेगा। ऑफिस में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करेंगें। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। लव मेटस को सरप्राईज मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ जायेगा | आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जिसमे आपको सफलता भी मिलेगी।

धनु राशि
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी खास मित्र से आपकी बात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहें खोल देगा।

मकर राशि
आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा इसके बावजूद माता-पिता अपने बच्चों के साथ भी समय बितायेंगें, जिससे बच्चे आज खुश रहेंगे। आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां मिलेगी। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं लेकिन समझदारी से काम करने पर आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपके सामने कोई भी चुनौती टिक नहीं पायेगी। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे। शाम को आप जीवनसाथी के साथ विचार विमर्श करेंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। स्वास्थ के मामले में आप अच्छे रहेंगें। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी।

मीन राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। किसी खास रिश्तेदार से खुशखबरी मिलेगी। जिससे आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

Show More

Related Articles

Close