[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

मंत्री जी के आगे व्यापारियों ने रोया अपना दुखड़ा

मंत्री जी के आगे व्यापारियों ने रोया अपना दुखड़ा

उद्योग व्यापार मंडल  द्वारा आयोजित रविवार को ब्रह्मपुत्र कंपलेक्स में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक सभा आयोजित की गई |जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया रहे| सभा की अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल व संचालन नगर युवा अध्यक्ष अभिनव वर्मा ने किया| सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता देकर व फूलों की माला पहना कर सभी व्यापारियों ने स्वागत किया |उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने सर्वप्रथम व्यापारियों की समस्या रखी कि आज शहर नगरपालिका के कार्यकलापों से बहुत पीड़ित है| नगर पालिका अध्यक्ष की तानाशाही नीति अब व्यापारियों के बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है| हजार गुना टैक्स, आए दिन दुकान तोड़ने के लिए नोटिस, बाईपास होते हुए भी अनावश्यक  रूप से मुख्य बाजारों में डिवाइडर और व्यापारियों के प्रति नकारात्मक व्यवहार के चर्चे शहर में बढ़ते जा रहे हैं |अध्यक्ष ने कहा कि हम जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण देने का प्रयास किया है लेकिन  3 तारीख के उपचुनावों में यदि भाजपा को कुछ क्षति होती है तो उसकी जिम्मेदार नगरपालिका होगी |उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री ने जीएसटी के बारे में कहा कि जब व्यापारी की खरीद, बिक्री, वापसी सभी पोर्टल पर होती है तो फिर व्यापार कर के अधिकारी व्यापारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर सर्वे करने के नाम पर जो उत्पीड़न करते हैं वह ठीक नहीं है |मीडिया प्रभारी संजय गोयल ने कहा कि हम कई हफ्तों से डिप्टी गंज के व्यापारियों के न्याय के लिए लड़ रहे हैं किसी भी व्यापारी की दुकान, मकान तोड़कर बेरोजगार और बेघर करना उचित नहीं है |व्यापारियों की संपत्ति के बैनामों को फर्जी बताकर नगर पालिका द्वारा अवैध कब्जा कहकर दुकान, मकान तोड़ने की दहशत फैलाना बिल्कुल भी उचित नहीं है |वहीं व्यापारी कपिल ने नगरपालिका की वर्षों पुरानी किराए की दुकानों का किराया ना लेकर तोड़ने की बात कह कर व्यापारियों में डिप्रेशन लाने का कार्य नगरपालिका कर रही है| भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ बैठकर समस्या हल कराने का आश्वासन दिया |कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आज हम भारतीय जनता पार्टी में मंत्री हैं तो व्यापारियों का बहुत बड़ा योगदान है| हम अपने व्यापारी वोटरों का अहित नहीं होने देंगे |भाजपा व्यापारी वर्ग के लिए हमेशा कार्य करती रही है एवं व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण देने का प्रयास किया है |नगर पालिका द्वारा जो भी पीड़ा व्यापारियों के दिलों में है मैं उसे माननीय मुख्यमंत्री जी के सामने रखकर हल कराने का प्रयास करूंगा |युवा नगर अध्यक्ष अभिनव वर्मा ने वहां उपस्थित सभी व्यापारी साथियों व भाजपा पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये धन्यवाद कहा|इस मौके पर राम कुमार गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, प्रियतम कुमार, विशाल अरोड़ा , राजेश गुप्ता, संजय गोयल, विजय गुप्ता, पंकज अग्रवाल ,अभिनव वर्मा, असलम, अजय त्यागी ,संजय महेश्वरी, ओम प्रकाश ,दुष्यंत, सतीश सिंह, संजय कटारिया आदि लोग उपस्थित रहे|

संजय  गोयल-सह संपादक

Show More

Related Articles

Close