[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
अपराध

रेप के आरोप में मस्जिद का इमाम और मंदिर का पुजारी गिरफ्तार

रेप के आरोप में मस्जिद का इमाम और मंदिर का पुजारी गिरफ्तार

असम में बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में एक मस्जिद के इमाम और एक मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि होजई जिले में मस्जिद के इमाम ने छह वर्षीय एक बच्ची से शुक्रवार को उस समय कथित तौर पर बलात्कार किया, जब वह अपने घर में अकेली थी।

उन्होंने बताया कि लड़की की मां ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने आज आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

रेप के आरोप में पुजारी गिरफ्तार

वहीं, एक अन्य घटना में कर्बी आंगलांग जिले में 15 वर्षीय एक लड़की से एक पुजारी ने कथित तौर पर बलात्कार किया, जो अपने गांव में इंटरनेट कनेक्टिविटी ठीक न होने के कारण अपने स्कूल की ऑनलाइन परीक्षा के लिए पुजारी के घर ठहरी हुई थी।

पुलिस सूत्रों ने बतया कि लड़की से 22 जुलाई को कथित तौर पर बलात्कार किया गया और पुजारी ने उसे जबरन अपने घर रखा, लेकिन वह किसी तरह अपने गांव पहुंचने में सफल रही।

उन्होंने कहा कि लड़की के परिवार ने एक महिला संगठन से संपर्क किया जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुजारी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Show More

Related Articles

Close