[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

महिलाओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के आवास पर हुआ आयोजन

औरंगाबाद (बुलंदशहर) भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वश वर्मा के आवास पर रविवार को प्रधानमंत्री के *मन की बात* कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुनने महिलाएं पहुंचीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 110 वां संस्करण टी वी पर प्रसारित किया गया। महिलाओं में प्रधानमंत्री को सुनने का जबरदस्त उत्साह देखा गया। अनेक बार महिलाओं ने ताली बजाकर खुशी का इजहार किया और प्रधानमंत्री की बात का समर्थन किया। महिलाओं में गजब का उत्साह नजर आ रहा था। सर्वेश वर्मा ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और सुरक्षा प्रदान करने में भाजपा का कोई सानी नहीं है। सारे संसार में नरेंद्र मोदी ने भारत का मान बढ़ाया है और गरीबों का जीवन स्तर सुधारा है।

सरवा देवी,रेनू,किरन,रीना देवी, लता, मीनू, ललिता,सुधा शर्मा,किरन वर्मा आदि मौजूद रहीं,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close