[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने महासंपर्क अभियान की सभा को किया संबोधित 

सैकड़ों समर्थकों के साथ जहांगीराबाद सभा पहुंचे विधायक अनिल शर्मा 

बुलंदशहर : मोदी सरकार की नौ साल पूरी होने पर महासंपर्क अभियान के तहत शनिवार को जहांगीराबाद अनाज मंडी में विशाल रैली का आयोजन किया गया। आयोजित रैली का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महासंपर्क अभियान रैली में शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के करीब 2 दर्जन गांव के सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे हैं। विशाल रैली के माध्यम से लोगों को अभियान के तहत जागरूक किया।

शनिवार को शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा अपने विधानसभा के गांव लोहरा, किशनपुर, रिवाडा, सुर्खरु, मडांवली, पिपैरा, अंधियार, हिरनौट, असावरी, जखैता, नवादा, चादौंक, फतेहगढ, असरौली, अहमदगढ, मुस्तफाबाद डडूआ, खखूडा, दरवेशपुर, नगला वीसर, सरगांव, चित्सौंन, शिकारपुर, सरावा, अजनारा, फजलपुर, भाईपुर, कनैनी, लोधी नगर, उटरावली, अजीजाबाद के सैकड़ों समर्थकों के साथ जहांगीराबाद अनाज मंडी में आयोजित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की सभा में पहुंचे हैं। महासंपर्क अभियान के तहत आयोजित विशाल सभा को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार की सभी योजनाएं सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार द्वारा गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान योजना, अंतोदय योजना, निशुल्क राशन वितरण योजना आदि योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया है। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर देशभर में महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के कार्यक्रम में पहुंचने पर लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पात्र लाभार्थी सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

रिपोर्टर उपेंद्र शर्मा

Show More

Related Articles

Close