[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 14 नवम्बर : जानिए अपना राशिफल

राशिफल 14 नवंबर: दिवाली पर इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानिए अन्य का हाल: कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और दिन शनिवार है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अमावस्या शरू हो जाएगी। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। आज दोपहर 2 बजकर 18 मिनट के बाद से अमावस्या शुरु हो जाएगी और कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। आज पूरा दिन पार कर देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। इसके अलावा आज स्वाती नक्षत्र रात 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

मेष राशि

आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज आप फीजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को आज किसी फिल्म में गाने का ऑफर मिल सकता है।

वृष राशि
आज का दिन दोस्तों के साथ बितेगा। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। बच्चों के करियर के लिए आप किसी से उधार ले सकते हैं। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपकी तारीफ कर सकते है। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल मेंचेंजेस करने की जरूरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएगें।

कर्क राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। काम-धंधे में आज आपका मन लगेगा। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे, लेकिन आज आपको पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज घर के किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो जाने पर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन अपनों के सहयोग से आपकी परेशानी कम हो जाएगी।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको हानि हो सकती है, इसलिए धैर्य के साथ काम करें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सहीभाषा का प्रयोग करें।

कन्या राशि
आज का दिन स्टूडेंट के लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आज हो सके उधार के लेन-देन से बचें। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।

तुला राशि
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। बच्चों से आपको कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। आर्टस के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनके मन में आज नए विचार आयेंगे। बेरोजगार लोगों को आज रोजगार मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। संगीत के क्षेत्र में रुझान रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा भी हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदारों के आने से आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आपके मन में आज नए – नए विचार आ सकते है। आज आप कोई इलेक्ट्रनिक समान खरीद सकते है। आपका स्वास्थ्य़ अच्छा बना रहेगा।

धनु राशि
आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आज आप अपने किसी करीबी दोस्त के साथ बाहर जा सकते हो , बाहर का मौसम आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। अपने करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित होंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परार्मश ले सकते है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। जिससे घर में छोटी – सी पार्टी हो सकती है। लवमेट आज मूवी का प्लान बना सकते है।

मकर राशि
आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। आज आप अपने पिता के साथ मार्कट करने भी जा सकते हो। घर में अलग – अलग तरह की डिसीज बन सकती है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आपके बच्चों से आपको गुड न्युज मिल सकती है , जिससे आपको गर्व महसूस होगा। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हो। आज परिवार वालों को शॉपिंग कराने ले जा सकते हो। आर्किटेक वालों का आज काम देखकर बॉस आपकी तारीफ कर सकता है।

कुंभ राशि 
आज का दिन सफलता मिलने वाला है। आपके सारे पूराने काम आज पूरे हो जाएंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अच्छी कमाई होने का योग बन रहा है। कला के क्षेत्र में रुझान वालों को आज अच्छे ऑफर आ सकते है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है। आज रास्ते में आप अपने किसी पुराने दोस्त से टकरा सकते हो। इसका फायदा आपको आगे चलकर होगा। लवमेट वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों की बात हो सकती है।

मीन राशि 
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धनलाभ हो सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। स्वास्थय आज पहले से फिट रहेगा।

Show More

Related Articles

Close