[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 15 नवम्बर : जानिए अपना राशिफल

कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और दिन रविवार है। अमावस्या तिथि आज सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। गोवर्धन पूजा है और बलि प्रतिपदा है। इसके अलावा रात 11 बजकर 6 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही शाम 5 बजकर 16 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि

किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपका कोई काम बनते-बनते रूक सकता है, लेकिन शाम तक वो काम भी पूरा हो जायेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य आज मिला-जुला रहेगा। बेहतर होगा कि जंक फूड खाना अवॉयड करें।

वृष राशि
ऑफिस के किसी काम से आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।  इस राशि के वेब डिजायनर्स के लिये दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बितायेंगे।

मिथुन राशि
परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने काम के लिये दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। कुछ जरूरी निर्णय आपको फायदा दिला सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। किसी काम से दोस्त के घर जा सकते हैं। आपकी कोई खास इच्छा आज पूरी होगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कर्क राशि
ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने से रिश्ते बेहतर होंगे। आप कुछ ऐसे मामलों में पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है। पारिवारिक कामों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। साथ ही आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। आपके साथ सब अच्छा होगा।

सिंह राशि
आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को कोई सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। आपको किसी चीज पर छूट मिल सकती है। किसी करीबी से आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि
कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से आपको फायदा होगा। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। इससे आपकी बहुत-सी उलझनें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होने की संभावना है। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि
तरक्की के कई नए रास्ते नजर आयेंगे। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल होंगे। शाम को बच्चों के साथ गुड टाईम स्पेंड करेंगे। कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है। आपको टीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। लवमेट के लिए रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। किसी मित्र की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा।

वृश्चिक राशि
आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आप उनकी उम्मीदों पर खरे भी उतरेंगे। आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिलेगी।

धनु राशि
पहले किये गये किसी काम में मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा। ऑफिस का खुशनुमा वातावरण आपके मन को उत्साह से भर देगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी। इससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना भी है। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। आसपास के लोगों से मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।

मकर राशि 
किसी काम से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप कोई नया कोर्स ज्वॉइन करने के बारे में सोच सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। किसी को उधार पैसा देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने पर आपकी सारी गलतफहमी दूर हो जाएंगी।

कुंभ राशि
किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है। आप कोई सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं। आपको अपने इम्पोर्टेन्ट समान का ध्यान रखना चाहिए। आपको अचानक से जरूरत पड़ सकती है। ऑफिस में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। मित्रों के साथ किसी टूर पर जाने का प्लान बनायेंगे।

मीन राशि 
व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकती है। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने से दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

Show More

Related Articles

Close