[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

उद्योग व्यापार मंडल के जिला महासचिव का हुआ चयन

विजय गुप्ता उद्योग व्यापार मंडल के बने जिला महासचिव

बुलंदशहर-शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर एक सभा का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता मूलचंद अग्रवाल ने की |सर्वसम्मति से मूलचंद अग्रवाल ने विजय गुप्ता को उनकी व्यापारियों के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव को देखते हुए उनकी पदोन्नति कर जिला महासचिव के पद पर मनोनीत किया | अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा  कि उनके  द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन और संघर्ष के माध्यम से  विजय गुप्ता ने उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पद पर रहते हुए व्यापारियों की बहुत मदद की है |मैं अब विजय गुप्ता से आशा करता हूं की महासचिव के पद पर रहते हुए  पूर्व की भांति जिले भर में व्यापारियों की मदद करने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें  नव  निर्वाचित  महासचिव विजय गुप्ता ने कहा कि जब से स्वर्गीय नरेंद्र अग्रवाल जी द्वारा यह पौधा लगाया हुआ है  तब से  मैं इस व्यापार मंडल से जुड़ा हुआ हूं और अपनी आखिरी सांस तक मैं इस व्यापार मंडल को आगे बढ़ाने का प्रयास करता रहूंगा |वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उनके साथ रहने उनका साथ देने का समर्थन किया| मौके पर राम कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, प्रियतम कुमार ,संजय गोयल,पंकज अग्रवाल ,धर्मराज सिंह ,रियाज, यश गुप्ता ,बिशन सिंह, मोहित अग्रवाल , पंकज अग्रवाल, पितांबर शर्मा, अभिनव वर्मा, पप्पू सैनी आदि लोग उपस्थित रहे|

संजय  गोयल-सह संपादक

Show More

Related Articles

Close