बलिया
पोखरे के किनारे व सीढ़ियों पर बनाए गए 28 मकान मालिकों को दिया गया नोटिस
चितबड़ागांव(बलिया):- मुख्य मंत्री पोर्टल पर कि गई शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ने दिया एक सप्ताह का समय।
समय समय पर नगर के समाजसेवियों ने धरना प्रदर्शन कर नगर प्रशासन व उपजिलाधिकारी को अवगत कराने के बावजूद भी अतिक्रमण बढ़ता रहा।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित ऐतिहासिक तेलिया पोखरा व शिव मंदिर कभी क्षेत्र का दार्शनिक स्थल माना जाता था। जहाँ दूर दूर के लोग अपनी आवश्यकता के सामानों के लिए जब चितबडागाव बाजार आया करते थे तो इसी पोखरे के स्वच्छ जल में स्नान करने के बाद मंदिर में पूजा व विश्राम किया करते थे। नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता के कारण आज पोखरे में नगर का गंदा पानी व जलकुम्भी भरा हुआ है। यहां तक कि बरसात के दिनों में पोखरे का गंदा पानी मंदिर में घुस जाता है। पोखरे के किनारे चारों तरफ से मकानों के बन जाने व सीढ़ियों का भी अतिक्रमण हो जाने से पुरे पोखरे का अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार द्वारा 8मई को 28लोगो को अपने खसरा खतौनी व नक्शे के साथ एक सप्ताह में उपस्थित होने की नोटिस के साथ साथ जिलाधिकारी उपजिलाधिकारी चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी व स्थानीय पुलिस को भी सुचना दी है। जिससे लोगों में खलबली मची हुई है।
रिपोर्ट- संजय राय