[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
अपराधबिहार

पुरुष डॉक्टर ने जांच के बहाने महिला के साथ की छेड़खानी, महिलाओं ने जमकर किया हंगामा

भागलपुर में पुरुष डॉक्टर ने जांच के बहाने महिला के साथ की छेड़खानी, महिलाओं ने जमकर किया हंगामा

बिहार के भागलपुर जिले के मायागंज अस्पताल में डॉक्टर जांच करने के बहाने महिला को छेड़ रहा था। यह मामला गुरुवार की सुबह 10 बजे की है। जहां अस्पताल में 10 बजे तक कोई महिला डॉक्टर नहीं थी। इसी दौरान महिला मासिक धर्म शुरू नहीं होने की समस्या को लेकर इलाज कराने के लिए आयी थी। महिला को पुरूष डॉक्टर ने जांच किया।

महिला मरीज ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि डॉक्टर जांच के बहाने छेड़खानी कर रहे थे।27 साल की महिला तिलकामांझी की रहने वाली है। महिला ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके आगे खड़ी तीन से चार महिला मरीज को अंदर ले जाकर उनके अंदरूनी हिस्से की जांच के बहाने छेड़खानी करते दिखे।

वही, महिलाओं का कहना था कि वे लोग जब गर्भवती नहीं हैं और न ही उन्हें अंदरूनी परेशानी है तो फिर डॉक्टर उनके निजी अंगों की जांच के बहाने क्यों छू रहा था। महिलाओं द्वारा हंगामा किये जाने के बाद पुरुष डॉक्टर ने जांच करना छोड़ दिया। इसके बाद सामान्य ढंग से महिलाओं का इलाज शुरू हो गया।

आपको बता दें मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. असीम कुमार दास ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वे कल पता करेंगे कि किस महिला चिकित्सक की ड्यूटी थी और वे ओपीडी ड्यूटी से गायब क्यों रहीं। इसके अलावा अगर पीड़ित महिलाएं शिकायत करती हैं तो इस मामले की जांच कराकर दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Show More

Related Articles

Close