[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

छेड़छाड़ के विरोध में उधोग व्यापार मंडल न०अ० महिला मोर्चा ने जिलाअधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर:-  आज काली नदी रोड पर महिला के साथ छेड़खानी के विरोध में महिला की बर्बरता से पिटाई के बाद मरा हुआ समझ कर छोड़ गए इसी इसी बात से आक्रोशित होकर उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र अग्रवाल )महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया नगर अध्यक्ष मीरा भटनागर ने कहा यदि अराजक तत्वों के बेखौफ होने का कारण कहीं ना कहीं प्रशासन की उदासीनता के कारण होती है नगर महामंत्री निशू चौधरी ने कहा कि 21वीं सदी में भी महिला के प्रति अराजक तत्वों की मानसिकता नहीं बदली है कितने भी कड़े नियम बना लो।

जब तक वह महिला सुरक्षा के लिए लागू नहीं होंगे तब तक महिला सुरक्षित नहीं है कल्पना भटनागर, कुमुद गर्ग, एडवोकेट धर्मेंद्री, शोभा धनकड़ ,हेमा राठी, आदि ने आक्रोश जताया और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की और कहां यदि आरोपी शीघ्र गिरफ्तार नहीं हुए तो महिलाएं सड़क पर आंदोलन करेंगी।

सह संपादक संजय गोयल
रिपोर्टर रिया ठाकुर

Show More

Related Articles

Close