दनकौर:- रामपुर माजरा गांव में हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल कार्यकर्ता बंटी राजपूत की जिम का उद्घाटन हुआ जिस के मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के बरेली मंडल प्रभारी विवेक सिंह राघव ने फीता काटकर शुभारंभ किया व युवाओं ने पूरे जोश के साथ फूल मालाओं ,भगवान हनुमान की प्रतिमा देकर भव्य स्वागत किया ,
इस मौके पर विवेक सिंह राघव ने ग्राम वासियों को बताया कि आज देश में ओलंपिक में काफी मेडल आ रहे हैं जैसे युवाओं को जिम करने से बहुत ही लाभ मिल रहे हैं जो देश में पहले गिने-चुने मेडल आते थे, आज ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर युवाओं को जागरूक किया है जिससे युवाओं में जोश भरा है इसलिए गांव गांव जिम होनी चाहिए जिससे युवा आगे चलकर अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीत कर लाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया सरकार के द्वारा आयुष्मान योजना प्रधानमंत्री आवास योजना शौचालय योजना समेत विभिन्न योजना प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही है जिससे जनता को सीधा लाभ मिल रहा है और सभी ग्राम वासियों को शपथ दिलाई कि पर्यावरण बचाओ जल बचाओ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करें ,
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नवीन पंडित, कार्यकर्ता पवन शर्मा , मंडल महामंत्री विकास शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, मंडल गौ रक्षा प्रमुख अभिषेक सैनी, मंडल मंत्री महेश नाथ, मंडल मंत्री दीपक चौधरी मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू शर्मा, मंडल मंत्री प्रिंस कुमार, मंडल कार्यकर्ता शिवा चौहान, मंडल कार्यकर्ता ललित कसाना, मंडल कार्यकर्ता हर्ष नागर, मंडल सह संयोजक देव कुमार, मंडल कार्यकर्ता सचिन राणा, मंडल कार्यकर्ता गंगा राम पंडित जी, मंडल कार्यकर्ता एडवोकेट राघव सिंघल, विकास चौधरी,ठा०नरेंद्र सिंह, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, ललित शर्मा,ब्रज अत्री,तारा चंद , नरेश नाथ,अमित भाटी,समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।