[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

मोदी जी ने बढ़ाया देश का गौरव- सांसद डॉ भोला सिंह

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम बकौरा में, संपन्न,सासंद विधायक रहे मुख्य अतिथि

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) भाजपा सांसद डॉ भोला सिंह ने कहा कि मोदी जी ने देश का गौरव बढ़ाया है। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाया गया है। समाज के हर तबके को बिना किसी भेदभाव के लाभ पहुंचा है। सांसद शुक्रवार को ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम बकौरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। भाजपा सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर गरीब परिवारों को बिना किसी जाति धर्म सम्प्रदाय के भेदभाव के सभी वर्गों को समान रूप से मिला है जिससे उनका जीवन स्तर सुधरा है।

विधायक संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने पिछले नौ सालों में जितना विकास कराया उतना किसी भी सरकार में नहीं हुआ। आज सारे विश्व में भारत का मान बढ़ा है।

इससे पूर्व विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद व विधायक का ग्राम प्रधान प्रेम राज सिंह की अगुवाई में गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर बुके भेंट कर स्वागत किया। प्रचार प्रसार ने एल ई डी पर ग्रामीणों को आधुनिक भारत और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। सरकारी विभागों के अधिकारियों ने जनता को योजनाओं से रुबरु कराते हुए लाभ उठाने का आग्रह किया, ग्राम सचिव सुमित प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close