[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

यूपी को लेकर बीजेपी का बड़ा फैसला

चुनाव वाले राज्यों के लिए BJP ने नियुक्त किए प्रभारी, धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश और गजेंद्र शेखावत को पंजाब की जिम्मेदारी

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल होने वाले चुनावों के चुनाव प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। भाजपा के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश का जिम्मा धर्मेंद्र प्रधान को दिया है। धर्मेंद्र प्रधान यूपी के चुनाव प्रभारी होंगे। गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का प्रभारी बनाया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने चुनाव के लिए अनुराग ठाकुर, अर्जुन मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी, विवेक ठाकुर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने राज्य के लिए कई संगठन प्रभारी नियुक्त किए हैं। संजय भाटिया को वेस्टर्न यूपी, वाय सत्य ठाकुर को अवध, संजीव चौरसिया को बृज, सुधीर गुप्ता को कानपुर, सुनील ओझा को काशी का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Show More

Related Articles

Close