[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

“विवाद से विश्वास तक” की आयकर योजना के बारे में जानकारी दी गई

बुलंदशहर- आज दिनांक 12 मार्च 2020 दिन बृहस्पतिवार को  बुलंदशहर के जिला पंचायत सभागार में उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित “विवाद से विश्वास तक” की आयकर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई| गाजियाबाद से आईं श्रीमती सीमा राज प्रधान आयकर आयुक्त ने कहा कि यह स्कीम व्यापारियों के लिए बहुत लाभदायक है |इसका सभी व्यापारियों को फायदा लेना चाहिए|

अनिल शर्मा अपर आयकर आयुक्त ने कहा कि यदि व्यापारी 15 मार्च तक आयकर जमा करा दें तो उन्हें ब्याज नहीं देना होगा |उन्होंने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया जो बड़े व्यापारी दिल्ली और मुंबई में आयकर जमा कराते हैं अपने जिले में ही टैक्स जमा कराएं| हम उनका पूर्ण सहयोग करेंगे जिले में टैक्स जमा कराने से प्रदेश और जिले दोनों को ही प्रगति मिलेगी और विवादित टैक्स में इस योजना के अंतर्गत 100% से 300% तक लगने वाली पेनल्टी  और ब्याज की छूट दी जाएगी आज प्रधान आयकर आयुक्त  सीमा राज ने उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मनोनीत संजय गोयल को जिलामीडिया प्रभारी पद का मनोनयन पत्र सौंपा तथा  पंकज अग्रवाल को नगर महामंत्री का मनोनयन पत्र सौंपा इस सभा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, जनपद ईट निर्माता समित स्टील एंड  सेनेटरी एसोसिएशन  ,सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन,  और भी अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य, व बुलंदशहर आयकर विभाग से डॉ एस के आरेला  , विनोद अरोरा विवेक पाल, हरपाल सिंह ,चतर सिंह पाल, शंकर सिंह ,प्रवीन शर्मा ,राजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री विशाल अरोरा, मीडिया प्रभारी संजय गोयल, उपाध्यक्ष प्रियतम कुमार प्रेम ,नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता, नगर  महामंत्री  पंकज अग्रवाल राजेश गुप्ता ,राहुल अरोरा युवा नगर अध्यक्ष अभिनव, नगर महामंत्री रोहित , नितिन सोनी आदि उपस्थित रहे|

संजय गोयल(सह संपादक)

Show More

Related Articles

Close