[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

जुलाई माह में 6अज्ञात,लावारिस शवों का राष्ट्र चेतना मिशन ने किया विधिवत अन्तिम संस्कार

जुलाई माह में 6 अज्ञात,लावारिस शवों का राष्ट्र चेतना मिशन ने किया विधिवत अन्तिम संस्कार

बुलंदशहर में जिले भर से आने वाले अज्ञात शवों के नियमित दाह-संस्कार की श्रृंखला में विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिले अज्ञात व लावारिस शवों की पहचान नहीं हो पाने पर सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा जुलाई माह में 3 पुरुष व 2 महिलाओं व 1 बालक, कुल 6 शवों का भूतेश्वर श्मशान घाट पर अन्तिम संस्कार किया गया.

विगत जुलाई माह के अलग-अलग दिनों में थाना बीबी नगर के सैदपुर चौकी क्षेत्र के 40-42 वर्षीय पुरुष, थाना नरौरा के राजघाट चौकी क्षेत्र के 65-66 वर्षीय पुरुष, थाना नरौरा में गंगा नदी में मिले 15-16 वर्षीय बालक, थाना खुर्जा नगर की नहर में मिले 32-34 वर्षीय महिला, थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में 30-32 वर्षीय महिला एवं थाना नरौरा के गंगा घाट के निकट मिले 32-33 वर्षीय पुरुष के शवों की शिनाख़्त नहीं हो पाने पर स्थानीय पुलिस ने समाजसेवी संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह से सम्पर्क किया था.

पुलिस की उपस्थिति में सम्पन्न इस पुण्य कार्य में पुलिस कांस्टेबल अमित कुमार, भूपेन्द्र सिंह, राहुल राजेन्द्र मलिक, होमवीर सिंह, धीरेन्द्र सिंह सहित *राष्ट्र चेतना मिशन* के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, सचिव सवदेश चौधरी, जिला सह संयोजक पिंटू गूर्जर, नगर संयोजक विकास सिंह, शरद शर्मा, प्रशान्त चक्रवर्ती, रवि पाल, रजत चौधरी, मयूर अग्रवाल, सोनू राघव, प्रशान्त सक्सेना, मोनू प्रकाश, प्रशान्त ठाकुर, यश गर्ग, लकी, रिंकू, अमित, गोलू, आदि सम्मिलित रहे.

सहसंपादक – संजय गोयल

रिपोर्टर-नितिन सोनी

Show More

Related Articles

Close