[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
बलिया

समाज कार्य विभाग की छात्रा नंदिनी सिंह ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन

बलिया- जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग की छात्रा नंदिनी सिंह ने अपने जन्मदिन को अनोखे अंदाज में मनाया।आम तौर पर लोग जन्मदिन के अवसर पर केक काटते हैं तथा दोस्तों के बीच पार्टी करते हैं , परन्तु नंदिनी सिंह ने अपने जन्मदिन को मनाने का स्थान थमनपुरा स्थित उच्च प्रथमिक विद्यालय को चुना तथा वहां सर्वप्रथम 5 पौधे लगाये। इसके उपरांत नंदिनी सिंह ने उपस्थित सैकड़ो बच्चों के बीच कांपी व पेन वितरित किया।

नंदिनी सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने जन्मदिन इसी अंदाज में मनाना चाहिए जिससे समाज में शिक्षा और पर्यावरण के प्रति लोगों में एक सकारात्मक बदलाव आये।

अंत में बच्चों के बीच मिठाई भी वितरित की गई।

रिपोर्ट – संजय राय

Show More

Related Articles

Close