[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

सपा बसपा भाजपा के बहकावे में ना आएं कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ वापस लाएं- मुनीर अकबर

सपा बसपा भाजपा के बहकावे में ना आएं कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ वापस लाएं- मुनीर अकबर

बुलंदशहर :23 सितम्बर 2021 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के आह्वान पर 16 सूत्रीय संकल्प पत्र पर ज़िला व शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस की ओर से कांग्रेस ज़िला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता का आयोजन

प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवँ प्रभारी अलीगढ़ मण्डल सैय्यद मुनीर अकबर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जबसे कांग्रेस सत्ता से बाहर है जब से ही बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यक समुदाय का शोषण हो रहा है और अल्पसंख्यक समुदाय का सरकारों में लगातार प्रतिनिधित्व एवँ भागीदारी घटती जा रही है जब कि कांग्रेस सरकारों मे देश के विभिन्न राज्यों में 5 मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाये अल्पसंख्यक समुदाय का वोट लेने वाली सपा ने 2012 के घोषणा पत्र में मुस्लिम समाज के हित में किये गए किसी भी वादे को पूरा नहीं अपने परिवार को बचाने के लिए आज़म खान को बलि का बकरा बनाने वाले अखिलेश यादव मुस्लिम विरोधी हैं 2022 विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय सपा के बहकावे में आने वाला नहीं है उत्तर प्रदेश में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवँ प्रभारी उत्तर प्रदेश आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय का कांग्रेस की तरफ बढ़ते रुझान से निश्चित ही उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस है सरकार का आना तय है

प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर ने कहा कि की कल 24 सितम्बर से अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश की ओर से प्रस्तावित 16 सूत्रीय संकल्प पत्र का पर्चा लेकर आगामी एक माह में 20 लाख अल्पसंख्यक समुदाय के लोंगो से संवाद करके कांग्रेस का संदेश पहुंचा कर उन्हें पार्टी से जोड़ा जाएगा

अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तावित 16 सूत्रीय संकल्प पत्र के बिंदु निम्नलिखित है

1.CAA और NRC विरोधी आन्दोलन में दर्ज मुक़दमे वापस होंगे और पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा

2.राजस्थान सरकार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी मावलीचिंग के खिलाफ कानून बनाने के लिए विधानसभा से राष्ट्रपति महोदय को प्रस्ताव भेजा जाएगा

3.बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली दी जाएगी और कांग्रेस के शासनकाल में स्थापित किये गए कताई मिलों को जो बन्द पड़े हैं को पुनः चालू किया जाएगा

4.सरदार मनमोहन सिंह जी की सरकार में बुनकरों के लिए जारी किए गए 2350 करोड़ को बुनकरों की कल्याण कारी योजनाओ पर खर्च किया जाएगा

5.सपा सरकार में बंद किये गए सभी स्लेटर हॉउस व टेनरियों (चमड़े के गोदाम)को खोला जाएगा

6.अम्बेडकर छात्रवास की तर्ज पर हर ज़िले में अल्पसंख्यक छात्रों के लिए मौलाना आजाद हॉस्टल (छात्रवास) खोले जाएंगे

7.अल्पसंख्यक छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जायेगी

8.मदरसा अधुनिकरण शिक्षकों बकाया वेतन को देने के लिए केन्द्र सरकार पर दबाब बनाया जाएगा और उनका स्थाईकरण किया जायेगा

9.पिछले 30 सालों में उत्तर प्रदेश में बकफ़ संम्पतियों में हुई धांधली की जांच कराई जाएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी

10.पसमांदा तबको के विकास के लिए अलग से राज्य पसमांदा आयोग का गठन किया जायेगा

11.दस्तकार वर्ग की आवाज़ को सदन में स्थाई तौर पर उठाने के लिए उस वर्ग से विधानपरिषद में एक सदस्य नामित किया जाएगा

12.अखिलेश यादव सरकार में हुए छोटे बड़े दंगो की न्यायिक जांच कराकर दोषियों को विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी एवँ सजा दिलाई जाएगी

13.वर्ष 1992 में कानपुर में हुए दंगे की जांच के लिए गठित माथुर कमीशन की रिपोर्ट पर सपा बसपा सरकारों ने कोई कार्यवाही नहीं की माथुर कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक कार्यवाही करके दोषियों को सजा दिलायी जाएगी याद रहे इस दंगे में 254 लोग मारे गए थे और 23 दिसम्बर 1994 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने दोषियों पर से मुकदमा हटाने का आदेश दिया था

14.हर मण्डल में एक यूनानी मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा

15.अल्पसंख्यक वर्ग में आत्मविश्वास विकसित करने के लिए अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में राज्य पुलिस बल में भर्ती हेतु विशेष कैम्प लगाए जाएंगे

16.गौ अधिनियम के तहत बेगुनाह लोंगो पर लादे गए मुकदमें जिन्हें हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है सभी बेगुनाहों को मुआवजा दिया जाएगा,

प्रेस वार्ता को अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव असद फारूक, जिला चेयरमैन सैय्यद अबरार अहमद, मोहसिन खान,साहिल खां, वारिस अन्सारी, इमामुद्दीन अल्वी,दिप कुमार पाण्डेय, सगीर अहमद, मौहम्मद इशाक ने भी सम्बोधित किया

Show More

Related Articles

Close