[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
जानकारी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

दनकौर: 25 सितंबर 2021 को बिशंभर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह, मुख्य वक्ता अरविंद सिंह व राजकुमार शर्मा ने मा शारदे व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अरविंद सिंह ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म मथुरा जिले के नगला चंद्रभान में हुआ था। इनके पिताजी का देहांत उनकी अल्प आयु में ही हो गया था। इसलिए इनका बचपन इनकी नाँहिहल बीता। इन्होंने तत्कालीन जनसंघ की स्थापना की जो आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी बनी।वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए राजकुमार शर्मा ने उनके जीवन से संबंधित विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जनसंघ आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में एक बड़ा वृक्ष है।

कार्यक्रम का संचालन शिवशंकर शर्मा ने किया।   कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने इनके जीवन से प्रेरणा लेने का सभी से आग्रह किया और देश के विकास में सभी को अपनी सहभागिता दिखाने के लिए तत्पर रहने के लिए कहा ,

कार्यक्रम में राकेश चौहान, वी०के० सिंह, ओमवीर सिंह, ओमकार सिंह, भास्कर सैनी,धर्मवीर सिंह, रंजना शर्मा,अंजू सिंह, रुबी चौधारी व सभी कार्यालय बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Show More

Related Articles

Close