[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

भाजपाईयों ने दी टीकाकरण को रफ़्तार

भाजपाईयों ने दी टीकाकरण को रफ़्तार

गाजियाबाद: भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के आह्वान पर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर भाजपा के महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी की देख रेख में तथा राजनगर मंडल व आर्य समाज मंदिर कमेटी के द्वारा मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा व आर्य समाज मंदिर मंत्री सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में राजनगर सेक्टर पांच स्थित आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन के कैम्प का आयोजन किया गया।

कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा व पूर्व महानगर मंत्री पप्पु नागर के द्वारा किया गया ,इनके साथ नितिन शर्मा महामंत्री महानगर युवा मोर्चा आशीष चौधरी महानगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुमित मावी मंडल अध्यक्ष वसुंधरा ओबीसी मोर्चा नरेश भाटी, अशोक भारतीय,डॉक्टर सोनिका शर्मा ,आदि साथ में रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार की वैक्सीनेशन की मुहिम को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे भाजपा राजनगर मंडल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र के लोगों को तीसरी लहर की चपेट से बचाने के उद्देश्य से आर्य समाज मंदिर के मंत्री सत्यवीर सिंह ने अपने मन्दिर के प्रांगण में इस कैम्प का आयोजन किया। उद्घाटन अतिथि सचिन डेढ़ा ने बताया भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा के लिए आगे आकर सेवा ही संगठन का सन्देश दिया है। उन्होनें कहा मानव सृष्टि और समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं इसलिए हमें आपदा के समय में आगे बढ़कर अपनी शत प्रतिशत भागीदारी निभानी चाहिए।

इस आयोजन में पूरी व्यवस्था को सुनियोजित तरीके से चलाने में

महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, पूर्व महानगर मंत्री पप्पू नागर,राजनगर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, आर्य समाज मंदिर के मंत्री सत्यवीर सिंह, ओम दत्त कौशिक, नीरज त्यागी, अनुज राघव, मनीष मित्तल, नवीन शर्मा, गोल्डी, ओमप्रकाश भोला, विरेंद्र सारस्वत, मंडल मीडिया प्रभारी योगेश शर्मा, युवा अध्यक्ष सागर मिश्रा,डॉक्टर आकाश सैनी , राहुल कुमार आदि ने सहयोग प्रदान करते हुए आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Show More

Related Articles

Close