[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है और भगवान श्री कृष्ण लीला पुरुषोत्तम है

श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है और भगवान श्री कृष्ण लीला पुरुषोत्तम है

बुलंदशहर :श्री श्याम सखा युवा मंडल के तत्वाधान में श्री राज राजेश्वर मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस के पावन प्रसंग में परम पूज्य श्री कार्ष्णि विजय कृष्ण जी महाराज ने भगवान श्री राम अवतार की कथा का वर्णन किया| अयोध्या में भगवान श्री राम, लक्ष्मण ,भरत, शत्रुघ्न चारों भाइयों के प्रकट होने पर अयोध्या में खुशी छा गई| महाराज दशरथ और कौशल्या सभी नर-नारी प्रसन्न होकर नाचने गाने लगे |भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है और भगवान श्री कृष्ण लीला पुरुषोत्तम है| कथा के क्रम में पूज्य श्री महाराज जी ने कृष्ण कथा का वर्णन किया| भगवान श्री बाल कृष्ण का जन्म हुआ कृष्ण जन्म के समय सभी देवता प्रसन्न होकर भगवान कृष्ण की स्तुति करने लगे गोकुल में सभी गोपी ग्वाल प्रसन्न होकर मैया यशोदा के घर पहुंचे| नंद बाबा और यशोदा मैया ने सभी को बधाई दी भगवान श्री कृष्ण के प्रकट होते ही सभी भक्त प्रसन्न हो गए सभी भक्तों ने बधाइयाँ का आनंद लिया |सभी भक्त भगवान श्री कृष्ण के दर्शन पाकर व भजन सुनकर भाव विभोर हो गए और नृत्य करने लगे सभी भक्तों ने लल्ला को बधाई दी भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी, आज की भागवत कथा में राजराजेश्वर मंदिर के पदाधिकारियों व हरि नाम संकीर्तन का भी विशेष सहयोग रहा |

संजय गोयल ने बताया कि कल महाराज जी के मुखारविंद से श्री कृष्ण बाल लीला गोवर्धन पूजा के पावन प्रसंग का श्रवण कराया जाएगा| आज कृष्ण जन्मोत्सव में स्वाति गांगुली, पूर्णिमा बंसल, मधुश्री ,लक्ष्मी राजपूत , ऋचा अग्रवाल ,गीता जिंदल ,डौली गोयल ,मीरा अग्रवाल ,अतुल कृष्ण, संजय गोयल, सुलभ बंसल, दीपेन गांगुली ,हिमांशु शर्मा, संजीव तायल ,अरुण गोयल, विकास अग्रवाल ,नितिन सोनी और भारी संख्या में भक्त उपस्थित रहे

Show More

Related Articles

Close