[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भाजपा जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत के संबंध में एक संगोष्ठी आयोजित 

भाजपा जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत के संबंध में एक संगोष्ठी आयोजित 

बुलंदशहर :आज दिनांक 30 सितंबर 2021 को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गंगानगर पर जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुनीता दयाल एवं जिला अध्यक्ष माननीय अनिल सिसोदिया ने आत्मनिर्भर भारत के संबंध में एक संगोष्ठी को संबोधित किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ 20 लाख करोड का आर्थिक पैकेज देकर भारत को सशक्त किया है। एमएसएमई के माध्यम से उद्योगपतियों ने लोन लेकर नए नए उद्योग चालू किए हैं। कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं में जो प्रतिभाएं छुपी हुई थी वह निकल कर बाहर आई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन से कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है सभी गुंडे बदमाश उत्तर प्रदेश छोड़ छोड़ कर भाग रहे हैं।

जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने 4.25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में नए मेडिकल कॉलेज बनाई जा रहे हैं उत्तर प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर है।

इस संगोष्ठी में जिला महामंत्री अजय त्यागी, संतोष वाल्मीकि, संजय गुर्जर, कॉपरेटिव चेयरमैन गिरिराज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष राजीव बंसल,नागेंद्र प्रधान, राजवीर सिंह, इंद्रमोहन लोधी, राजीव लोधी, राघवेंद्र सिंह बालियान, सभी जिला पदाधिकारी,विभाग, प्रकल्प, प्रकोष्ठ एवं मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सह संपादक- संजय गोयल
रिपोर्टर- नितिन सोनी

Show More

Related Articles

Close