[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

जो श्रद्धालु गिरिराज जी की पूजा व परिक्रमा लगाता है उसके सभी संकट मिट जाते हैं

जो श्रद्धालु गिरिराज जी की पूजा व परिक्रमा लगाता है उसके सभी संकट मिट जाते हैं

बुलंदशहर :श्री श्याम सखा युवा मंडल के तत्वाधान में श्री राज राजेश्वर मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस के पावन प्रसंग में परम पूज्य श्री कार्ष्णि विजय कृष्ण जी महाराज ने भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया। प्रभु बालकृष्ण ने ब्रज में जन्म लेकर बाल लीलाओं द्वारा अपने भक्तों को सुख प्रदान किया। भगवान ने अपने बंसी की मधुर तान से सभी भक्तों को आनंद प्रदान किया। भगवान श्री कृष्ण ने माखन चोरी की| महाराज जी ने कहा मन ही हमारा माखन है और भगवान हमारे मन को चुराते हैं कथा के क्रम को आगे बढ़ाते हुए परम पूज्य महाराज जी ने श्री गिरिराज जी की पावन कथा का वर्णन किया |भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र की पूजा बंद कराकर श्री गोवर्धन की पूजा कराई| गिरिराज की पूजा से भगवान ने यह शिक्षा दी की व्यक्ति को अपना कर्म सदैव करते रहना चाहिए करने से ही व्यक्ति को फल की प्राप्ति होती है सभी भक्तों ने गिरिराज महाराज की पूजा की छप्पन भोग का दर्शन किए महाराज के मुख से भगवान के भजन सुनकर सभी भक्त भावविभोर होकर नृत्य करने लगे श्री गिरिराज जी की दिव्य झांकी का दर्शन कर सभी भक्तों ने दिव्य आनंद प्राप्त किया | महाराज जी ने कहा जो व्यक्ति गिरिराज जी की पूजा करता है श्री गिरिराज की परिक्रमा लगाता है उसके सभी संकट मिट जाते हैं| उसको भगवान के चरणों की प्राप्ति होती है और उसका संसार सागर से उद्धार हो जाता है| संजय गोयल ने बताया कि कल पूज्य महाराज श्री के मुखारविंद से महाराज मथुरा गमन, उद्धव गोपी संवाद, रुक्मणी विवाह का पावन प्रशंग कहा जाएगा| सभी श्रद्धालु ज्यादा से ज्यादा संख्या में कथा में पहुंचकर कथा का आनंद लें और धर्म लाभ उठाएं| आज कथा में मंडल के सभी सदस्य गोपाल गोयल ,अतुल कृष्ण, दीपेन गांगुली, सुलभ बंसल, विकास अग्रवाल, रितेश शर्मा, संजय गोयल ,संजीव तायल, हर्ष मिश्रा, सुनील सक्सैना ,अमित मित्तल, भारी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे.

सह संपादक- संजय गोयल

Show More

Related Articles

Close