[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

मोदी जी के कार्यकाल को 20 वर्ष पूरे होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया सफाई अभियान

मोदी जी के कार्यकाल को 20 वर्ष पूरे होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया सफाई अभियान

बिलासपुर : मोदी जी के कार्यकाल के 20 वर्ष पूरे होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने नदी तालाब की सफाई अभियान चलाया ,सेवा समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत नदी तालाब की सफाई अभियान में बिलासपुर के तालाब के पास सभी महिला मोर्चा की बहनों ने सफाई अभियान चलाया।

इसमें महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी तोमर जी ने अपने पूर्ण भागीदारी के साथ इस प्रोग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, प्रोग्राम की संयोजिका राजबाला चौधरी और संध्या रानी सिंह उनके साथ उपस्थित रही , भाजपा महिला मोर्चा कासना मंडल अध्यक्ष ममता शर्मा ने अपनी टीम का और रजनी तोमर को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सफाई अभियान से लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

भाजपा महिला मोर्चा से प्रतिक्षा शर्मा उपाध्यक्ष ,अजय रानी उपाध्यक्ष ,कीर्ति अग्रवाल, आरती शर्मा मीडिया प्रभारी ,हेमलता शर्मा कामिनी शर्मा मीनूअग्रवाल मंडल मंत्री, रितु अग्रवाल कोषाध्यक्ष ,रमा ,ध्वनि शर्मा, ब्रह्मवती नागर , पर्यावरण समिति के अध्यक्ष संजय नवादा, संरक्षक घनश्याम पाल और मोहित योगी सभासद सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा बीजेपी के बहुत सारे कार्यकर्ताओं ने इसमें अपनी भागीदारी दी। बिलासपुर नगर पंचायत के चेयरमैन साहब साबिर जी ने अपने कर्मचारी भेज कर बहुत सराहनीय कार्य किया । ममता शर्मा ने इस मौके पर बीजेपी महिला मोर्चा के सभी आने वाले अतिथि, कार्यकर्ता और बिलासपुर नगर पंचायत को धन्यवाद दिया,

Show More

Related Articles

Close