[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
ग्रेटर नोएडा

किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा 14 मार्च को दिल्ली कूच करेगा संगठन

ग्रेटर नोएडा:आज किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा की बैठक ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में संयुक्त किसान मोर्चे की होने वाली महापंचायत के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विकास प्रधान ने कहा कि पिछले लंबे समय से किसान एमएसपी की माँग कर रहे हैं लेकिन केंद्र की तानाशाही सरकार किसानों की माँगो को अनसुना कर रही है पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश कई राज्यों के किसान पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर डटे हुए हैं

इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि सैकड़ों की संख्या में गौतमबुद्ध नगर के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महापंचायत में हिस्सा लेंगे अपने निजी वाहनों से दिल्ली के लिए कूच करेंगे काले कानूनों के ख़िलाफ़ 13 महीने चले आंदोलन में सरकार ने यह आश्वासन दिया था की एमएसपी पर क़ानून एवं किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा लेकिन सिर्फ़ किसानों को छला जा रहा है साढ़े सात सौ से ज़्यादा किसानों की शहादत होने के बाद भी सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया इस संबंध में संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मज़बूती के साथ महापचायत में पहुँचने का आह्वान किया है

इस मौक़े पर डॉक्टर विकास प्रधान प्रताप नागर विनय तालान ब्रजेश भाटी आलोक नागर लोकेश भाटी नासिर प्रधान विनोद मालिक प्रमोद भाटी प्रमोद प्रधान गौरव चौधरी रफीक़ क़ुरैशी ज़ुबैर भाटी मनोज शर्मा साजन शर्मा जगत बीडीसी सहित आदि लोग मौजूद रहे ,

Show More

Related Articles

Close