[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

प्रियंका गांधी का अपमान महिला जगत का अपमान- श्यौपाल सिंह

प्रियंका गांधी का अपमान महिला जगत का अपमान- श्यौपाल सिंह

बुलंदशहर :- अपने आप को संस्कार देने वाले योगी बताने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ योगी जी ने आज प्रियंका गांधी जी पर ओछी टिप्पणी करके महिला विरोधी होने की मानसिकता का परिचय दिया है, योगी जी ने प्रियंका गांधी जी के लिए कहा है कि प्रियंका गांधी झाड़ू लगाने के लायक ही हैं तो हम कहना चाहते हैं कि यह उस परिवार की बेटी है जिस परिवार के दो नेताओं ने इस देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी इंदिरा गांधी की पोती है जिसने पाकिस्तान के दो टुकड़े करने का काम किया वो राजीव गांधी की बेटी हैं जिन्होंने देश में एकता और शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी ,

आज योगी जी आप प्रदेश में अपराध को रोक नहीं पा रहे हैं आप के नेता आप की सरकार में केंद्र में बैठे मंत्री के बेटे अपराध को अंजाम दे रहे हैं आप उनको गिरफ्तार कर नहीं रहे हैं आज आप प्रियंका गांधी जी जो किसानों का दुख दर्द बांटने के लिए जाना चाहती थी उन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं और आप अपनी बदनामी का खेत करने की वजह जहां पर आप ने प्रियंका गांधी जी को रोका था वहां पर इतनी गंदगी थी कल को आप भी विपक्ष में हो सकते हैं मगर संस्कारों से नहीं गिरना चाहिए आपने ऐसी गंदगी वाले गेस्ट हाउस में प्रियंका जी को गिरफ्तार करके बंद करा दिया कि प्रियंका जी खुद ही वहां पर झाड़ू लगानी पड़ी आप उनके बड़प्पन की कदर करने की बजाय उनका उपहास उड़ा रहे हैं कि प्रियंका गांधी तो झाड़ू लगाने के ही काबिल है चलिए आपने अगर यह कहा है तो प्रियंका गांधी जी अब झाड़ू ही लगाएंगी मगर झाड़ू लगाएंगी भाजपा में ।2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को ऐसी झाड़ू लगाकर साफ करेंगी अगले 50 सालों में भाजपा का कोई नाम लेवा नहीं होगा इसी मौके पर जिला अध्यक्ष श्यौपाल सिंह के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष टुकी मल खटीक ने भी योगी जी के बयान के विरोध में शहीदे आजम भगत सिंह की पार्क में कांग्रेसी के साथियों के साथ झाड़ू लगाकर विरोध प्रदर्शन किया कि भाजपा हमेशा ही महिला विरोधी मानसिकता की रही है और आज उनका असली चरित्र योगी जी के बयान से साबित होता है कि यह बहन बेटियों की कितनी इज्जत करते हैं बहन बेटियों का इनके दिल में कितना सम्मान है यही बहन बेटियां 2022 में मोदी जी योगी जी आपकी पूरी भाजपा में झाड़ू लगाएंगे कि आप को साफ करने का काम करेंगे ,

झाड़ू लगाने में जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष टुक्कमल खटीक मोहिन खान नरेश बोले मुकेश रजक अमित जाटव कासिम खान निजाम मलिक आदि लोगों ने शहीद ए आजम भगत सिंह जी कि पार्क में झाड़ू लगाकर विरोध प्रदर्शन किया

सह संपादक- संजय गोयल
रिपोर्टर- नितिन सोनी

Show More

Related Articles

Close