[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

दीपावली के पावन पर्व पर मुख्य इस बार भी होगा रोशन

दीपावली के पावन पर्व पर मुख्य बाजार कृष्णा नगर इस बार भी होगा रोशन

बुलंदशहर : कृष्णा नगर उद्योग व्यापार बुलंदशहर के महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सभी व्यापारियों के सहयोग से इस वर्ष भी दीपावली के पावन पर्व पर मुख्य बाजार कृष्णा नगर बाजार सजावट के साथ रोशन होगा ,
काफी वर्षों से कृष्णा नगर के व्यापारियों के सहयोग से कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल कृष्ण नगर बाजार में सजावट का कार्य करवाता आ रहा है| पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी कृष्णा नगर व्यापार उद्योग व्यापार मंडल ने मीटिंग कर दीपावली पर कृष्ण नगर बाजार को सजवाने का निर्णय लिया है| पिछले वर्ष कुछ लोगों ने फ्री का लालच देकर कृष्णानगर बाजार में सजावट की बात कही थी| लेकिन सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि इस वर्ष उन्हीं लोगों ने फ्री में लाइट ना लगवाने के चर्चा की है |कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल जो आपका है हम नहीं चाहते कि किसी धोखे में दीपावली पर आपका कृष्ण नगर बाजार सजावट ना होने के कारण सूना दिखाई दे| इसलिए हमारे व्यापारी साथियों आप लोगों के सहयोग से कृष्णा नगर बाजार में सजावट अवश्य होगी कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल ने यह निश्चय कर लिया है|

सह संपादक- संजय गोयल

Show More

Related Articles

Close