[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

रालोद कार्यकर्ता सभा को सफल बनाने के लिए लगा रहे हैं ऐढी चोटी का जोर

रालोद कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क, जयंत चौधरी की सभा को सफल बनाने के लिए लगा रहे हैं ऐढी चोटी का जोर

औरंगाबाद:- राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय नेता जयंत चौधरी की जन आशीर्वाद सभा अगौता शुगर मिल के मैदान में 13 अक्टूबर को होगी. इस सभा को सफल बनाने के लिए रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगातार जनसंपर्क कर ऐढी़ चोटी का जोर लगा दिया है. रविवार को कार्य कर्ताओं ने अलावा रहीम पुर, पिपाला, दौलताबाद, निमचाना, मढैय्या निमचाना आदि आधा दर्जन गांवों में जन सभा कर जनसंपर्क किया.
राजीव चौधरी के अलावा भवतोष चौधरी, मनुराज तेवतिया, नरेंद्र सिंह पिपाला, धर्मेन्द्र सिंह, मोन्टू चौधरी, प्रेमवीर सिंह चौधरी आदि शामिल रहे।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close