[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

बेहतर कार्य करने वाले चार एंबुलेंस कर्मी सम्मानित

जनपद में संचालित हैं 81 निःशुल्क एंबुलेंस दिन रात मरीजों को मिल रहा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का लाभ 

बुलंदशहर, 17 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद के चार  एंबुलेंस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनय कुमार सिंह ने बताया- एंबुलेंस सेवा स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसके तहत एंबुलेंस कर्मी जनमानस तक बेहतर सेवा मुहैया करा रहे हैं। जनपद में एंबुलेंस सेवा बिल्कुल नि:शुल्क उपलब्ध होती है, 24 घंटे किसी भी आपातकालीन स्थिति में कोई भी व्यक्ति 108 व 102 नंबर पर फोन करके बुला सकता है। उन्होंने बताया- जनपद में 108 की 40 व 102 की 41 एंबुलेंस संचालित हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनय कुमार सिंह ने बताया- स्वतंत्रता दिवस पर जनपद के चार एम्बुलेंस कर्मियों को सम्मानित किया गया। एम्बुलेंस सेवा में बेहतर कार्य करने वाले एम्बुलेंस पायलट नितिन कुमार, हरपाल मौर्य, ईएमटी संतोष कुमार, राहुल शर्मा को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद में 108-102 की कुल 81 एम्बुलेंस संचालित हैं, जो कि हर रोज मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा रही हैं। एंबुलेंस में ऑक्सीजन और दवा से लेकर प्राथमिक उपचार की सेवाएं उपलब्ध हैं। यही नहीं अगर कोई महिला प्रसव पीड़ा से परेशान है तो एंबुलेंस स्टाफ तत्काल सुरक्षित प्रसव कराने में भी मददगार साबित होते हैं और जच्चा-बच्चा को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराते हैं, वहीं दुर्घटना में घायल लोगों को समय से इलाज मुहैया हो जाए इसकी भी परवाह करते हैं।

जिला प्रोग्राम मैनेजर योगेंद्र कुमार ने बताया स्वतंत्रता दिवस पर बेहतर कार्य करने वाले जनपद के चार एम्बुलेंस कर्मियों को महिला अस्पताल की अधीक्षक डा. ज्योत्सना कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा – आपात स्थिति में लोग एंबुलेंस कर्मियों को याद करते हैं। उन्होंने बताया विषम परिस्थितियों में भी यह कर्मचारी खुद की परवाह न कर सेवा भाव को प्रमुखता देते हैं। एम्बुलेंस सेवा स्वास्थ्य विभाग की अहम कड़ी है।

Show More

Related Articles

Close