[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष,महानगर महामंत्री का हुआ चयन

महानगर अध्यक्ष बने पंकज अग्रवाल व संजय गोयल बने महानगर महामंत्री

बुलंदशहर:- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री भारत सरकार एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने पंकज अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष बुलंदशहर व संजय गोयल को महानगर महामंत्री पद की घोषणा कर लखनऊ से प्रमाण पत्र देकर दी बड़ी जिम्मेदारी| अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा हम सदैव व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे| वहीं महानगर महामंत्री संजय गोयल ने भी कहा कि हम अपने व्यापारियों पर अनावश्यक रूप से अफसरशाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे|

नई जिम्मेदारी मिलने पर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा हम शीघ्र ही अपने वरिष्ठ व्यापारी साथियों की एक सभा कर पदों के रूप में नई जिम्मेदारी देकर संगठन का करेंगे विस्तार| शहर के व्यापारियों को जानकारी होने पर सैकड़ों व्यापारी महानगर अध्यक्ष के आवास पर जाकर महानगर अध्यक्ष और महानगर महामंत्री को बुके देकर फूल माला पहनाकर बधाई देने वालों का लगा तांता |

सह संपादक संजय गोयल

Show More

Related Articles

Close