[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत बालिकाओं ने नारी सशक्तिकरण का किया प्रदर्शन

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत बालिकाओं ने लघु नाटिका द्वारा नारी सशक्तिकरण का प्रदर्शन किया, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा मुख्य अतिथि व मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं

औरंगाबाद:- पूर्व माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद में शुक्रवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में तमाम योजना बनाई और उनका सफल क्रिर्यान्वयन भी कराया है. विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने शासन की विभिन्न योजनाओं का वर्णन किया.महामंत्री स्वदेश चौधरी और प्रियंका अग्रवाल ने बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित जानकारी दी.

महिला कांस्टेबल ने सामाजिक व घरेलू हिंसा से बचाव की जानकारी दी. विद्यालय की पुरातन छात्र फरजाना ने बालविवाह की हानि और घरेलू हिंसा की जानकारी दी. सहायक अध्यापक शशि राठी ने महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी, पिंकी वर्मा ने शासन की योजनाओं, कन्या सु मंगला योजनाओं, चिंतन चौधरी ने सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी छात्रा रितिका ने सेल्फ डिफेंस का प्रर्दशन किया.

मिशन शक्ति नोडल ए आर पी वंदना सक्सेना ने नैतिक मूल्यों व संस्कार बताये व महत्ता समझाई. इंचार्ज प्रधान अध्यापिका भारती मांगलिक ने पाक्सो एक्ट व संचारी रोगों की जानकारी दी.

गीता शर्मा के निर्देशन में बच्चों ने महिला सशक्तिकरण की लघु नाटिका और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये.कार्य क्रम में सभी क्षात्राओं को सेनेटरी पैड भी वितरित किये गए.

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close