[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

डा० राजेन्द्र कुमार बने अमर सिंह महाविद्यालय के नये प्राचार्य

डा० राजेन्द्र कुमार बने अमर सिंह महाविद्यालय के नये प्राचार्य,चयन आयोग से नियुक्ति पत्र मिलने पर किया विधिवत् कार्य भार ग्रहण,चार्ज लेते ही महाविद्यालय संस्थापक राय बहादुर अमर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

औरंगाबाद:- क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त कृषि महाविद्यालय अमर सिंह कालिज लखावटी में बुद्धवार को स्थाई प्राचार्य के रूप में डा० राजेन्द्र कुमार ने कार्य भार ग्रहण कर लिया.

डा० राजेन्द्र कुमार को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा महाविद्यालय का प्राचार्य नियुक्त किया गया है. डा० राजेन्द्र कुमार जे वी जैन कालिज सहारनपुर में गणित विभागाध्यक्ष थे.

कार्य वाहक प्राचार्य डा० सत्य नारायण दूबे मंगल वार को डा० विनय कुमार गोस्वामी को अपना चार्ज सौंप कर एक दिन के अवकाश पर चले गए थे इस कारण डा० राजेन्द्र कुमार को चार्ज प्रबंधक/ जिलाधिकारी के आदेश पर डा० विनय कुमार गोस्वामी ने ही सौंपा.

प्राचार्य पद का चार्ज सभालने के पश्चात नव नियुक्त प्राचार्य ने कालिज परिसर में स्थित महाविद्यालय संस्थापक राय बहादुर चौधरी अमर सिंह जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

कालिज परिसर के भ्रमण के उपरांत पुस्तकालय कक्ष में सभी अध्यापक व कालिज स्टाफ़ की बैठक में सभी के सहयोग से कालिज की उन्नति के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया.

अध्यापक, कर्मचारियों और क्षात्र संघ अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर प्राचार्य का स्वागत किया और बधाई दी.

इस अवसर पर डा० दुषयंत कुमार डा० ओ वी एस ठेनुआं, डा० विनय कुमार गोस्वामी, डा० भीष्म सिंह, डा० निशा चौधरी, डा० ए के शर्मा, डा० हरेन्द्र सिंह, डा० आर के सिंह, आदि मौजूद रहे।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close