[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

टिकैत की वफ़ा दारी का मिला ईनाम बने मेरठ मंडल अध्यक्ष

गुड्डू प्रधान बने भाकियू मेरठ मंडल अध्यक्ष ,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी नयी जिम्मेदारी, टिकैत की वफ़ा दारी का मिला ईनाम

औरंगाबाद:- भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने तेज तर्रार युवा नेता गुड्डू प्रधान को नयी कार्य कारिणी में मेरठ मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. पिछले समय में गुड्डू प्रधान बुलंद शहर जनपद के जिलाध्यक्ष थे.
ब्लॉक लखावटी अंतर्गत ग्राम बहादुर पुर पसौली निवासी गुड्डू प्रधान किसान आंदोलन के समय राकेश टिकैत के काफी करीब रहे हैं. भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुँच कर बधाई दीऔर माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया.
गुड्डू प्रधान ने नयी जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है.

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close