[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा की ऑनलाइन मीटिंग हुई संपन्न

26 दिसंबर 2021 को दिल्ली में होने वाले मीडिया अधिकार महापंचायत में तय किया जाएगा महामोर्चा का आगामी लक्ष्य

नई दिल्ली- अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली से जारी बयान में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एके बिंदुसार ने बताया कि महामोर्चा की आनलाइन मीटिंग अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर एन एन तिवारी की अध्यक्षता में महामोर्चा के व्हाट्सएप ग्रुप में संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों ने लिखित रूप से अपने विचारों को प्रस्तुत किया।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर डॉ एन एन तिवारी ने कहा कि महामोर्चा का निर्माण देश और विश्व लेबल पर कार्य करने वाले सभी पत्रकार संगठनों को एक मंच पर एकजुट करने के लिए किया गया है। इसके साथ-साथ सभी राष्ट्रीय समाचार पत्र पत्रिकाएं एवं न्यूज़ चैनल को संचालित करने वाले डायरेक्टर भी अपनी पूरी टीम के साथ महामोर्चे में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को एक मंच पर लाकर पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों के आवाज को बुलंद करना और उन्हें उनका संवैधानिक अधिकार दिलाना ही महामोर्चा का लक्ष्य हैं।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं महामोर्चा में शामिल पत्रकार संगठनों के लोगो से अपील करते हुए कहा कि आप पूरी निष्ठा के साथ महा मोर्चे के मिशन को आगे बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि हम सभी को तन, मन, धन से लगना होगा जिस तरीके से राजनीतिक पार्टियों ने अपना गठबंधन करके सत्ता हासिल कर लेती है और जनता के हाथ कुछ नहीं लगता अब वक्त आ गया है कि हम सभी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले या समाज के मुख्य प्रहरी कहे जाने वाले हम सभी मीडिया कर्मी सामाजिक कार्यकर्ता गण अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा में अपने-अपने संगठनों के बैनर के साथ शामिल होकर अपने अधिकारों की आवाज को बुलंद करें।

ऑनलाइन मीटिंग में प्रमुख रूप से शामिल होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सचिव राम आसरे, अंतर्राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री जहीरूद्दीन खान, अंतर्राष्ट्रीय काउंसलर एवं इंडिया कोऑर्डिनेटर हरीश चौबे, अंतर्राष्ट्रीय काउंसलर एवं इंडिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी, पवन कुमार पाठक, मो० इफ्तिखार अहमद उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Close