[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

B. D. R. D. S. V. M. मे हर्षोल्लास से मनाया संविधान दिवस

दनकौर:- आज विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध विद्यालय बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मे संविधान दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे व डॉ०भीमराव अम्बेडकर जी चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अनेक छात्र- छात्राओं व आचार्यों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भास्कर सैनी ने संविधान के अनेक प्रावधानों के बारे में बताया।नागरिकों के अधिकारो के विषय में उन्होंने विस्तार से बच्चों को बताया तथा संविधान की क्यों आवश्यकता पड़ी इस बात पर भी विस्तार से चर्चा की। इसी क्रम में कार्यक्रम का संचालन कर रही आचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने संविधान के विषय में तथा डॉ०अंबेडकर जी के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा 9 की छात्रा बहन प्रियंका ने संविधान के कुल अनुच्छेद,अनुसूचियां व मौलिक अधिकारो के विषय में अपने भाषण में विस्तार से बताया। संजय दीक्षित संविधान के द्वारा दिए गए अधिकारों के बारे में छात्र- छात्राओं को बताया और उन्हें अपने जीवन में प्रयोग करने का भी आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय भाषण में विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने बताया कि देश या देश की प्रशासनिक व्यवस्था संविधान के अनुसार ही चलती है इस संविधान को लिखने में कई वर्ष लगे। आज के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी बच्चों को कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में आचार्य राजकुमार शर्मा, ओमवीर सिंह, शिवशंकर शर्मा, वी०के० सिंह, राकेश चौहान, यशवीर सिंह, रंजना शर्मा,धर्मवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह तथा सभी कार्यालय बंधु एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Show More

Related Articles

Close