गौतमबुध नगर
सामाजिक मंच के अध्यक्ष ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
सामाजिक मंच के अध्यक्ष ओम दत्त त्यागी ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
गौतम बुध नगर :आज शताब्दी नगर, मेरठ, में ओमदत्त त्यागी जी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिलाध्यक्ष ने ओमदत्त त्यागी जी को जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी।
उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है ताकि उनके मूल मुद्दों पर काम हो सके बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा पर काम हो सके इसलिए सिर्फ अरविंद केजरीवाल जी पर भरोसा है जो दिल्ली में किया है अब उत्तर प्रदेश में भी करेंगे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश की स्थिति दयनीय है जनता परेशान हैं, और विकल्प है नहीं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी की सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार महिलाओं के लिए बस की फ्री यात्रा, फ्री इलाज जैसे बुनियादी काम किए है अब यही उत्तर प्रदेश की जनता को चाहिए ताकि हर गरीब का चूल्हा जल सके। हर गरीब का इलाज हो सके। सबको काम मिल सके। जाति धर्म संप्रदाय के नाम पर जो प्रदेश को बांटते थे उनकी विदाई का समय आ गया है। जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सभी से आवान किया आपने अपने गांव पड़ोस वार्ड के लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाएं। जिन साथियों ने मुख्य रूप से पार्टी जॉइन की उनमें विशाल शर्मा, प्रशांत त्यागी, अश्विनी त्यागी, अतुल त्यागी, अखिलेश शर्मा, अंकित एहसान,अजय त्यागी, राम मुकुट त्यागी, रोशन लाल शर्मा, राजवीर सिंह,विक्रांत शर्मा, शिक्षण मोहम्मद साजिद मोहम्मद मेहताब संजय शर्मा मुकेश गौड़ बबली देवी साकिब सिद्दीकी मुकेश गुप्ता उमर दराज उमेश त्यागी कृष्णा देवी प्रीत शर्मा सविता देवी पूजा त्यागी सारिका त्यागी सचिन कुमार राजीव शर्मा यशपाल जोली ऋषि जोली अनु मिश्रा सुरेश त्यागी कपिल कुमार अनिल कुमार कलावती प्रतिमा जी रमा देवी महारानी आदि रहे।
कार्यक्रम में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी जी महानगर अध्यक्ष अज्जू पंडित जी, तरुण गोयल, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष मनोज भाटी, ऋषि पाल सैनी, मनोज शर्मा, करण अग्रवाल, दिनेश शर्मा, तेजस चौहान, विकास रस्तोगी, अचल अग्रवाल, संजय जोशी, गुलशन शर्मा आदि उपस्थित रहे।