[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

जनपद की आशा हुईं स्मार्ट, प्रभारी मंत्री ने बांटे फोन

स्मार्ट फोन मिलने से होगी कार्य करने में सुविधा : अशोक कटारिया

बुलन्दशहर:- आज प्रदेश में आशा कार्यकर्ता की कार्यक्षमता में वृद्धि एवं गुणवत्ता को बढ़ाये जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आशा सम्मेलन कार्यक्रम में उनको स्मार्टफोन वितरित किये गये। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया की उपस्थिति में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आशा सम्मेलन कार्यक्रम सजीव प्रसारण भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में 80 हजार आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री, सांसद डॉ भोला सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ. अन्तुल तेवतिया, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, एसपी सिटी सुरेन्द्रनाथ तिवारी, सीएमओ डॉ. विनय सिंह द्वारा भी आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इस अवसर पर सीएमओ ने बताया गया शुक्रवार को मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में समस्त ब्लॉक की पांच-पांच एवं अर्बन क्षेत्र से 20 आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। शेष को ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर स्मार्टफोन वितरित किये जायेंगे।

उन्होंने बताया स्मार्टफोन के माध्यम से आशा की कार्यक्षमता को बढ़ाते हुए गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों का टीकाकरण आदि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारियों को एप पर अपडेट किया जाएगा। संबंधित एप पर उपलब्ध जानकारी से लाभार्थी जागरूक होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

जनपद के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने कहा सरकार द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को कार्य करने में सुविधा के लिए स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है, जिसके माध्यम से उनके द्वारा सूचनाओं का आदान-प्रदान सुगमता से किया जा सकेगा। कोरोनाकाल में आशा के द्वारा अपने दायित्वों का निवर्हन पूर्ण निष्ठा एवं लगन से करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा मुख्यमंत्री द्वारा आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए ही स्मार्टफोन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। स्मार्टफोन के माध्यम से वह को अपने-अपने कार्यो एवं दायित्वों का निवर्हन करेंगी और डिजिटल क्रांति के युग से भी जुड़ सकेंगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कोविड काल में आशा द्वारा निष्ठापूर्वक किये गये कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में जिस प्रकार से आशा कार्यकर्ता द्वारा कार्य किया गया है उसके लिए वह बधाई की पात्र हैं। सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे स्मार्टफोन उनके दायित्वों का निवर्हन करने में भी सहायक सिद्ध होंगे। किसी भी प्रकार की सूचनाओं के आदान-प्रदान में सुविधा होगी। उन्होंने कहा सभी आशा कार्यकर्ता अपने दायित्वों का पूर्ण रूप से निवर्हन करते हुए गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सुविधायें, बच्चों का टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ लाभार्थियों तक पहुंचायें। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए लोगों को जागरूक किया जाए और उनसे सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क, हैंड सेनेटाइजर, कोविड नियमों का पालन करने की अपील की जाए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा जनपद में बालक-बालिकाओं के जन्म में लिंगानुपात को मानक के अनुसार बनाये रखा जाए। साथ ही इस सम्बंध में प्रकरण संज्ञान में आने या शिकायत प्राप्त होने पर पर तत्काल उच्च स्तर पर सूचना देकर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करायी जाए। सीएमओ को निर्देशित किया गया कि जनपद की ऐसी आशा कार्यकर्ताओँ की सूची तैयार की जाये जिन्होंने अपने-अपने गांव में शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन कराया है। ऐसी आशा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाये जाने के लिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में सांसद डॉ. भोला सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ अन्तुल तेवतिया द्वारा भी संबोधित करते हुए आशा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की गयी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Close