[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसएसपी को डीआईजी बनने पर किया सम्मानित

बुलंदशहर:- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा बुलंदशहर की जनता एवं व्यापारियों के प्रिय बुलंदशहर के एसएसपी महोदय आदरणीय संतोष कुमार सिंह जी को डीआईजी बनने पर साल पहनाकर किया सम्मानित| व एसएसपी महोदय श्री संतोष कुमार सिंह जी के साथ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किए गए सामाजिक कार्य व स्मृतियों का कोलाज बनाकर एसएसपी महोदय को भेंट किया एसएसपी महोदय ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से कहा कि मैं व्यापारियों और समाज के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए सदैव तैयार हूं| सम्मानित करने वालों में मुख्य रुप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बुलंदशहर के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ,महामंत्री संजय गोयल, सलाहकार विक्रांत राज सिरोही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, वरिष्ठ मंत्री परवेज अंसारी, उपाध्यक्ष नीरज गोस्वामी ,कानूनी सलाहकार शैलेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ शशिकांत, व मंच संचालक भूपेंद्र सिंह रहे उपस्थित|

सह संपादक संजय गोयल

Show More

Related Articles

Close