[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

दनकौर:-  विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से सम्बद्ध बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर में आज 12 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे व स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर के किया गया।

माँ शारदे की वंदना के पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भास्कर सैनी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से संबंधित विस्तृत विचार रखते हुए बताया कि विश्व धर्म सभा, शिकागो(अमेरिका) में भारतीय संस्कृति व हिंदू धर्म की विशेषताओं से विश्व को परिचित कराया। रामकृष्ण मठ/मिशन की स्थापना देशवासियों की भलाई के लिए की। इसी क्रम में राजकुमार शर्मा ने विवेकानंद जी के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए कहा। शिवशंकर शर्मा ने बताया कि विवेकानंद जी संपूर्ण भारतवर्ष के लिए चिंतित रहते थे। विदेश भ्रमण के समय में भी देश के लिए चिंतित थे। विनोद कुमार सिंह ने स्वामी जी के जीवन के विषय में विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने सभी को उनकी दी गई शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर अपना भी एक निश्चित लक्ष्य निर्धारण करना एवं उन्हें जीवन में उतारने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन संजय दीक्षित ने करते हुए स्वामी जी की विभिन्न घटनाओं को बताया।

कार्यक्रम में ओमवीर सिंह,अरविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह,यशवीर सिंह, धर्मवीर सिंह,ओंकार,अंजू सिंह, रंजना शर्मा व सभी कार्यालय बंधु एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।

Show More

Related Articles

Close