[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
विधानसभा चुनाव 2022

प्रियंका के सचिव पर टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान से जुड़ी लखनऊ की प्रियंका मौर्य ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड़ा के सचिव संदीप सिंह पर टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया है। संदीप पर लगे आरोपों पर न तो उनकी ओर से कोई स्पष्टीकरण आया है और न ही आरोपों पर पार्टी की ही कोई प्रतिक्रिया आई है। प्रियंका मौर्य लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से टिकट की दावेदार थीं। उनकी जगह रुद्र दमन सिंह को पार्टी का टिकट मिला है।

प्रियंका गांधी के बृहस्पतिवार को 125 उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद लखनऊ की डॉ. प्रियंका मौर्य ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि कांग्रेस में टिकट बांटने में धांधली चंल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओबीसी होने और सचिव संदीप सिंह को घूस न देने के कारण उन्हें टिकट नहीं मिला। प्रियंका मौर्य ने अपने आरोपों को एक वीडियो के माध्यम से साबित करने की बात भी कही। हालांकि पार्टी इन आरोपों को टिकट कटने का परिणाम भर मान रही है।

हमारे ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें:- Global news 24×7 Group link

पार्टी के एक नेता के मुताबिक पार्टी ने टिकट बंटवारे में समाज की ऐसी महिलाओं को चुनकर टिकट दिया है जिनकी पृष्ठभूमि भी राजनीतिक नहीं है। वहीं पहली सूची में ही ओबीसी समाज को 23 सीटें दी गई हैं ।

विधायक नरेश सैनी का समर्थन किया

प्रियंका मौर्य ने अपने साथ पार्टी छोड़ने वाले विधायक नरेश सैनी का समर्थन कर कहा है कि कांग्रेस में जातिवाद के कारण ही विधायक नरेश सैनी को पार्टी छोड़नी पड़ी। उनका कहना है कि इसके खिलाफ किसी की भी बोलने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान भी सिर्फ एक धांधली है। उनका कहना है कि हमें तो 2024 की तैयारी करने को कहा जा रहा था।

Show More

Related Articles

Close