[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव 2022

असीम अरुण जैसे राष्ट्रहितेषीयों का सक्रिय राजनीति में आना भारतीय राजनीतिक छवि में सुधार का प्रारंभिक दर्शन है- भाजपा नेता सतेन्द्र सिंह राघव

उत्तर प्रदेश –भाजपा नेता सतेन्द्र सिंह राघव ने असीम अरुण जैसे शानदार अधिकारी का भाजपा में शामिल होने का ह्रदय से स्वागत एवं आभार प्रकट करते हुए बताया, यह मा•प्रधानमंत्री जी के स्वप्न नवभारत निर्माण को साकार करने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। आज उनके जैसे पढ़े-लिखे राष्ट्रहितैषियों का बढ़-चढ़कर पार्टी में सम्मिलित होना नवभारत निर्माण की ओर मजबूती से हमारा गौरव बढ़ाता है। साथ ही सत्येंद्र सिंह राघव ने उत्तर प्रदेश की जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि बदलाव की इस पावन बेला में आप सभी शत-प्रतिशत मतदान करके भाजपा की फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनवाने में सहयोग करें ।

इस संदर्भ में सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि बुद्धिजीवी वर्ग, उच्चशिक्षित व्यक्तियों का सक्रिय राजनीति में आना उनके देश सेवा भाव को प्रकट करता है और निश्चित ही इससे भारतीय राजनीति की जो छवि गत कई दशकों से धूमिल हुई थी उसमें सुधार का एक प्रारंभिक दर्शन सिद्ध होता है।

आपको बता दें सत्येंद्र सिंह राघव स्वयं एक उच्चशिक्षित एवं तेजतर्रार बुद्धिजीवी तथा देश एवं समाज प्रेम की भावना से भारतीय संस्कृति से अटूट लगाव रखते हैं, मा•श्री योगीजी महाराज को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने हेतु सतेन्द्र सिंह राघव कठोर संघर्ष के साथ अपने गृह जनपद बुलंदशहर, गाज़ियाबाद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में धरातल स्तर पर कार्य कर रहे हैं।

आगे सत्येंद्र सिंह राघव ने कहा “हमारे मा•प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नवभारत निर्माण का स्वप्न अब धरातल पर महाशक्ति बनकर वृद्धि कर रहा है” वर्तमान युग के इस बदलाव को जनता भली-भांति समझ रही है और चोर-उचक्के, अपराधियों, भ्रष्टाचारियों, माफियाऔ, गुंडों के जमावड़े (ठगबंधन) को मजा चखाने के लिए तत्पर है।

हमारे ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें:- Global news 24×7 Group link

Show More

Related Articles

Close