[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राष्ट्रीय

83 दिन चले आधार कार्ड कैम्प 6200 लोगो की समस्याओं का किया गया समाधान।

एडवोकेट चाँद राम विश्वकर्मा के सहयोग रोहताश नगर विधानसभा के अशोक नगर वार्ड में 83 दिन चला आधार कार्ड कैम्प 6200 लोगो की समस्याओं की किया गया समाधान।

दिल्ली: दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के सौजन्य, माननीय मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम जी के मार्गदर्शन, रोहताश नगर की पूर्व विधायक सरिता सिंह जी के योगदान एवं एडवोकेट चाँद राम विश्वकर्मा के सहयोग से रोहताश नगर विधानसभा के अशोक नगर वार्ड में “मेरा आधार मेरी पहचान आधार कैम्प आपके द्वार” आधार कार्ड कैंपों का आयोजन किया गया।

एडवोकेट चाँद राम विश्वकर्मा ने बताया की रोहताश नगर विधानसभा के अशोक नगर वार्ड में 1 सितंबर 2021 से 19 जनवरी 2022 तक कुल 83 दिनों तक चला यह आधार स्पेशल कैम्प अभी तक का सर्वाधिक दिनों तक चलने वाला कैंप हैं। आधार संशोधन कैम्प में करीब 6200 आवेदकों के आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा चूका हैं।

उन्होंने बताया की रोहताश नगर में चारो वार्डो में भारतीय जनता पार्टी के निगम पार्षद है। लेकिन किसी भी पार्षद ने कभी भी जनता के हितो के बारे में नहीं सोचा और किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया केवल बड़े बड़े बैनर बनवाकर समस्याओ को निपटाने का दिखावा किया हैं। मैं गर्व से कहता हूँ की दिल्ली सरकार आपकी सरकार हैं और वो हमेशा से दिल्ली की जनता के हितो को ध्यान में रखकर कार्य करती हैं। इस आधार कार्ड संशोधन कैंप में विजय ग्रोवर जी,विशाल पांचाल जी और दीपक ठाकुर ने अहम् भूमिका निभाते हुए लोगो की मदद की।

Show More

Related Articles

Close