[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

नेशन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टैगोर सदन रहा विजयी 

विजयी बच्चों को प्रबंधक ने पुरस्कृत कर बढ़ाया हौसला

औरंगाबाद (बुलंदशहर) एन पी एस पब्लिक स्कूल शिवनगर औरंगाबाद में बुधवार को साईंस क्विज प्रतियोगिता आयोजित कीं गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अपने संबोधन में अग्रवाल ने कहा कि विज्ञान के बिना आधुनिक युग में किसी का गुजारा संभव नहीं है। आधुनिक युग विज्ञान का युग है। बच्चों को शुरू से ही विज्ञान में रुचि लेकर अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। विज्ञान से ही देश समाज और संपूर्ण मानवता और विश्व का सम्यक विकास संभव है।

 

प्रतियोगिता में विद्मालय के चारों सदनों अशोका सदन, नेहरू सदन, टैगोर सदन और गांधी सदन के बच्चों ने प्रतिभाग किया और सभी प्रश्नों का यथासंभव सटीक उत्तर दिये। निर्णायक मंडल ने अंकों के आधार पर टैगौर सदन को विजयी घोषित किया। निर्णायक मंडल में प्रधान अध्यापक शरद कुमार सिंह उप प्रधानाचार्य अमित शर्मा शामिल रहे।

टैगोर सदन में चेष्टा गुप्ता,सोनल, योगिता, गुनगुन, आदि शामिल रहीं।

प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने विजयी टैगोर सदन को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया।

अध्यापिका हिवा खान और हिमांशु शर्मा ने ख्याति प्राप्त महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के चरित्र शोध और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह ने बच्चों को ज्ञान वर्धक जानकारी दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन बुशरा रज्जाक ने किया। अंशु गुप्ता,माधव सिंघल करिश्मा गौड़ बुशरा सलीम आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close