[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
बलियाविधानसभा चुनाव 2022

कांग्रेस से टिकट मिलने पर क्या बोले प्रत्याशी ,देखें वीडियो

बलिया के बांसडीह विधानसभा से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री स्व. बच्चा पाठक के पौत्र पुनीत पाठक को दिया टिकट

बलिया:- जिले की मुख्य और अहम सीट में से एक बांसडीह विधानसभा 362 से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री स्व.बच्चा पाठक के पौत्र पुनीत पाठक को टिकट दिया है जिससे राजनैतिक गलियारों में हलचले तेज हो गयी है । यहीं से नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी लगतार 3 बार जीत चुके है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय व पुनीत पाठक ने इसकी पुष्टि की है।

कांग्रेस के दिग्गज और क़द्दावर नेता रहे बच्चा पाठक इस सीट से सात बार विधायक तथा तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। फिलहाल इस विधानसभा सीट से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी विधायक हैं।
पुनीत पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान पुनीत पाठक ने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी पर जमकर तंज कसा और आड़े हाथों लिया।

रिपोर्टर संजय राय

Show More

Related Articles

Close