[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahrविधानसभा चुनाव 2022

महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जुटाया भाजपा को समर्थन

औरंगाबाद:- भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने कसबे के लोध बाहुल्य वार्ड अट्टा में घर घर जाकर भाजपा को जिताने की अपील की

महिला मंडल मोर्चा अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने कहा कि आज महिलाओं के लिए सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए भाजपा ही एक मात्र सक्षम पार्टी है.महिला उत्थान के लिए जितना प्रयास भाजपा ने किया उतना किसी भी अन्य पार्टी ने कभी नहीं किया.

अनेक स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया गया तथा भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को जनता के सामने रखा गया.

इस अवसर पर प्रदीप लोधी एडवोकेट, धर्मेन्द्र लोधी एडवोकेट, रीना, मीनू, लता, देवी, राजेश्वरी, शकुन्तला, बह्मा देवी, रामकली, कृष्णा, सुनीता दिनेश, रघुवर, कुंवर पाल लोधी आदि मौजूद रहे।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close