[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेशगौतमबुध नगरजानकारीविधानसभा चुनाव 2022

उप मुख्यमंत्री डॉ०दिनेश शर्मा ने जेवर को लिया गोद ,ब्राह्मण समाज भाजपा प्रत्याशी को करेगा वोट !

जेवर: उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने रविवार को जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में भाजपा के प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह के लिए आयोजित प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित किया,

इस मौके पर उन्होंने कहा कि ब्राह्मण जाति नहीं, बल्कि जीवन जीने का बेहतर तरीका ब्राह्मण कहलाता है, भाजपा सबका साथ और सबका विकास करने वाली पार्टी है, सपा हारने वाली और बसपा भागने वाली है, जबकि कांग्रेस की हालत ऐतिहासिक जर्जर इमारत जैसी है,

उन्होंने कहा कि भाजपा व्यक्ति, जाति या धर्म विशेष की पार्टी नहीं है। यहां पर सभी जाति धर्म को योग्यता के अनुसार अवसर दिए जाते हैं, जो दूसरों के सुख में खुशी महसूस करता है वह ब्राह्मण है, उन्होंने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने दलित,पिछड़ों, महिलाओं और युवाओं के लिए पांच साल काम किया है,

उन्होंने धीरेंद्र सिंह को रॉबिनहुड बताते हुए कहा कि धीरेंद्र सिंह सभी जाति और धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने वाले इंसान हैं, अगर कुछ कमियां हैं तो उसके लिए जेवर क्षेत्र को उनकी तरफ से गोद लेकर जा रहा हूं, उन सभी कमियों को स्वयं पूरा कराऊंगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने रालोद से वर्ष 2017 में जेवर से चुनाव लड़ने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमल शर्मा, कांग्रेस से आए डॉ. जगमोहन शर्मा, सपा से आए योगेश चौधरी को भाजपा की सदस्यता दिलाई,

देखना है कि क्या ब्राह्मण समाज डॉ० दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री में अपना विश्वास जताते हुए एकजुट होकर भाजपा के प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह को अपना वोट करेगा, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के जेवर आने पर जेवर विधानसभा में ब्राह्मणों को लेकर एक बार फिर चर्चा जोरो पर रही, वहीं दूसरी तरफ इस बार वोटर भी कुछ बदला-बदला सा लग रहा है वह भी नेताओ की तरह काफी जागरूक नजर आ रहा है और कुछ भाजपा कार्यकर्ता चेहरे पर भाजपा का मुखोड़ा लगाकर भितरघात करते हुए विपक्ष के प्रत्याशियों के लिए कार्य करते देखे जा रहे है

उपमुख्यमंत्री की सभा में सांसद डॉ. महेश शर्मा, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, ठाकुर संजय सिंह, योगेंद्र छौंकर, दिनेशपाल सिंह छौंकर समेत कई नेताओं का न आना भी जनता में चर्चा का विषय बना रहा ,

Show More

Related Articles

Close