[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

पाकिस्तान पर गिरी भारत की मिसाइल ,रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

दुर्घटनावश चली मिसाइल पाकिस्तान में गिरी, रक्षा मंत्रालय ने दी ये अहम जानकारी

नई दिल्ली। तकनीकी खराबी के कारण 9 मार्च को नियमित रखरखाव के दौरान दुर्घटनावश मिसाइल चल गई। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने दुर्घटनावश मिसाइल चल जाने की घटना को गंभीरता से लिया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। पता चला है कि दुर्घटनावश चली मिसाइल पाकिस्तान के एक इलाके में गिरी। दुर्घटनावश मिसाइल चलने पर रक्षा मंत्रालय ने कहा कि घटना अत्यंत खेदजनक है, राहत की बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई।

पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत को इसके लिए जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा, ‘भारत को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना ही चाहिए। इस घटना पर भारत के स्पष्टीकरण के बाद हम अपना अगला कदम उठाएंगे।’ अब भारत की तरफ से वो स्पष्टीकरण दे दिया गया है लेकिन पाक ने कोई जवाब नहीं दिया है।

भारत की ओर से अज्ञात मिसाइल आने का पाकिस्तानी सेना ने किया दावा

पाकिस्तानी थल सेना ने गुरुवार को दावा किया कि उसने कथित तौर पर भारत से उसके हवाई क्षेत्र में आ रही एक मिसाइल का पता लगाया है, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिर गया। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने मीडिया से कहा, ” नौ मार्च को शाम छह बजकर 43 मिनट पर एक तेज गति से उड़ने वाली वस्तु ने भारतीय क्षेत्र से उड़ान भरी और वह अपना मार्ग भटक कर पाकिस्तान के क्षेत्र में प्रवेश कर गयी तथा गिर गयी। उसके गिरने से असैन्य इलाकों को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई।”

भारत की ओर से इसे लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गयी है। मेजर जनरल इफ्तिखार ने कहा कि अज्ञात वस्तु(मिसाइल) बुधवार रात पंजाब के खानेवाल जिले के मियां चन्नू इलाके में गिर गयी। इसे सतह से लॉन्च किया गया था। इसका पता चलने पर पाकिस्तान वायु सेना ने अपना तरकीबी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा, ” मिसाइल की उड़ान ने पाकिस्तान और भारत दोनों ही देशों में नागरिकों को खतरे में डाल दिया। भारत को यह बताना चाहिए कि इसका क्या कारण है। यह एक बड़ी विमानन आपदा हो सकती थी।” उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इसे मार गिराया नहीं गया बल्कि यह खुद ही गिर गया। यह 40,000 फुट की ऊंचाई से गुजर रहा था।

Show More

Related Articles

Close