[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
साहित्य उपवन

कविता- आओ हम सब नव वर्ष मनाएं…..

आओ हम सब नव वर्ष मनाएं

आओ हम सब नव वर्ष मनाएं

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हम हिंदू नव वर्ष बनाएं

शुभकामनाओं का संदेश जन जन तक पहुंचाएं

आओ हम सब नववर्ष मनाएं

ब्रह्मा ने सृजन किया इस दिन युवा जोड़ों का

सृष्टि की रचना के दिन ब्रह्मा का आभार जताएं

आओ हम सब नववर्ष मनाएं

श्री राम, युधिष्ठर के राज्य अभिषेक वाले इस दिन को

स्वास्तिक, ऊँ, रंगोली, घर घर बना कर

आओ हम सब नववर्ष बनाएं

2078 वर्ष पूर्व सम्राट विक्रमादित्य ने

इसी दिन स्थापना की राज्य की

विक्रम संवत प्रारंभ हुआ आज से

विश्व पताका हर घर पर लहराएं

अपनी संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाएं

आओ हम सब नववर्ष मनाएं

आओ हम एक दीप जलाएं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक

डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार जी का जन्मदिन मनाएं

आओ हम एक दीप जलाएं

आओ हम सब मिलकर नववर्ष मनाएं

शिवशंकर शर्मा( बौद्धिक प्रमुख)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दनकौर

वसंत ऋतु प्रारंभ हुई आज से

उल्लास, उमंग, खुशी, पुष्पों की गंध फैली हुई है

चारो ओर इसे और फैलाएं

आओ हम सब नव वर्ष मनाएं

किसानों की मेहनत का फल मिलने वाला है

उन तक अपना-अपना शुभकामना संदेश पहुंचाएं

आओ हम सब पर नव वर्ष मनाएं

Show More

Related Articles

Close